फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Infected decreased in China but increased in other countries, All updates

कोरोनावायरस: ईरान में मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हुई, भारतीयों को वापस लाने की तैयारी में सरकार 

Mon, 02 Mar 2020 12:38 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 02 Mar 2020 12:38 AM IST
सार

चीन में 35 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 2870 पहुंच गया है। 573 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 79,824 हो गई है। दूसरे नंबर पर ईरान है जहां, मृतकों की संख्या 43 है। 

विज्ञापन
Coronavirus : Infected decreased in China but increased in other countries, All updates
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दुनिया के कई देशों में महामारी जैसा संकट बन चुके कोरोनावायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। प्रभावित देशों में न केवल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, बल्कि मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वहीं, ईरान में रविवार को कोरोनावायरस से 11 और लोगों की मौत हो गई। ईरान में अब तक कोरोना से 54 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


ईरान में तेजी से फैलते कोरोनावायरस की वजह से वहां फंसे भारतीयों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। केंद्र सरकार ने रविवार को आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द ही वापस लाया जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत सरकार ईरानी प्रशासन से बातकर अपने नागरिकों को वापस लाने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि राजदूत डी गद्दाम को फंसे हुए लोगों के बारे में पूरी जानकारी रखने को कहा गया है। साथ ही विदेश मंत्री खुद निजी तौर पर इस पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन

 



दूसरी ओर, शनिवार शाम तक चीन सहित दुनियाभर में मृतकों की संख्या 2,969 पहुंच गई। वहीं, 86,275 लोग संक्रमित हैं। चीन में मरीज घटे हैं, लेकिन दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। हालांकि 39,781 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। 


कोरोना से अमेरिका में शनिवार को पहली मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक किसी अज्ञात जगह से संक्रमण का शिकार हुए व्यक्ति का वाशिंगटन स्टेट में निधन हुआ। बढ़ते खतरे को देखते हुए 14 मार्च को लास वेगास में प्रस्तावित दक्षिण पूर्व एशियाई देशों (आसियान) के नेताओं की बैठक स्थगित कर दी गई है। दूसरी ओर, वियतनाम ने दावा किया है कि उसके यहां वायरस से संक्रमित सभी 16 लोग ठीक हो गए हैं। 

चीन में 47 और लोगों की मौत

चीन में 35 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 2870 पहुंच गया है। 573 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 79,824 हो गई है। दूसरे नंबर पर ईरान है जहां, मृतकों की संख्या 43 है। 293 नए मामले सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में 813 नए मामले मिले हैं।

सदियों में एक बार होता है ऐसा वायरस : बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा, कोरोना जैसा वायरस सदियों में एक बार होता है। अफ्रीका और दक्षिण एशियाई देशों की मदद कर हम लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। इस महामारी को फैलने से रोक सकते हैं। 

ईरान से भारतीयों को लाने की तैयारी

ईरान में भारतीय राजदूत जी. धर्मेंद्र ने शनिवार को कहा कि वायरस के चलते जो भारतीय स्वदेश लौटना चाहते हैं, व्यवस्था की जा रही है। इधर, वुहान से भारत आए 112 लोग कोरोनावायरस से मुक्त हैं। आईटीबीपी छावला सेंटर में रह रहे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आईटीबीपी ने कहा,  76 भारतीयों और 36 विदेशी नागरिक 14 दिन निगरानी में रहेंगे। वहीं, भारत ने ईरानी नागरिकों और एक फरवरी के बाद ईरान जा चुके विदेशी लोगों के वीजा और ई-वीजा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

दहशत में दुनिया

  • ईरान के सांसद मोहम्मद अली रमजानी की मौत।
  • अमेरिका ने अपने नागरिकों को इटली की गैर जरूरी यात्रा से बचने को कहा।
  • जापान : टोक्यो-ओसाका में अप्रैल में होने वाला चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल रद्द।
  • इंडोनेशिया पहुंचे चीनी पर्यटक देश जाने को तैयार नहीं।
  • अल सल्वाडोर ने इटली, दक्षिण कोरिया व ईरान के नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगाई।
  • सऊदी अरब ने खाड़ी देशों के नागरिकों के मक्का और मदीना आने पर रोक लगाई।
  • चीन ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए विशेषज्ञों के एक दल को ईरान भेजा है।
  • कतर-इक्वाडोर में भी संक्रमण। 60 देशों में रोगी।
  • पाक में दो और मरीज, अब तक कुल चार पॉजिटिव।

कोरोना वायरस से बहुत डरे हुए हैं अमेरिकी, कहां से लाएंगे इलाज के लिए पैसा ?

दुनिया के विभिन्न देशों की तरह ही अमेरिकियों को भी कोरोना वायरस डरा रहा है लेकिन दुनिया के सबसे अमीर देश और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा से लैस अमेरिका में करीब पौने तीन करोड़ गैर बीमित लोग हैं जिन्हें इलाज पर आने वाले भारी भरकम खर्च की चिंता सता रही है।

वाशिंगटन में रहने वाली 22 वर्षीय डांजले विलियम्स मानती है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने की स्थिति में इलाज का खर्च नहीं उठा पाएंगी। उन्होंने कहा निश्चित रूप से खर्च के चलते डॉक्टर के पास जाने से पहले दूसरे विकल्प पर विचार करूंगी। अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इलाज के लिए मेरे पास पर्याप्त जमा पूंजी नहीं है। 

कोरोना वायरस से तेल कीमतें गिरने के चलते खाड़ी देशों के शेयर बाजारों में हाहाकार

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप का असर रविवार को खाड़ी देशों के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला। जबकि पिछले हफ्ते वैश्विक बाजार भी इसकी वजह से बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) में शामिल सातों शेयर बाजार रविवार को गिरावट के रुख के साथ खुले।

यह शेयर बाजार खाड़ी देशों में शुक्रवार और शनिवार को सप्ताहांत पर बंद रहने के बाद रविवार को खुले। कच्चे तेल की कीमत 50 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चली गई हैं।

मेक्सिको में कोरोना वायरस के चौथे मामले की पुष्टि, सभी का संबंध इटली से

मेक्सिको में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का चौथा मामला सामने आया है। ये सारे मामले इटली की यात्रा से जुड़े हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उत्तरी कोहुइला राज्य की 20 वर्षीय युवती कोरोना वायरस से संक्रमित थी लेकिन कोई भी लक्षण उसमें दिख नहीं रहा था।

राज्य सरकार के मुताबिक वह हाल ही में इटली के मिलान की यात्रा पर थी। अब वह अपने घर में पृथक हैं।

कोरोना वायरस का असर: भारतीय वाहन कंपनियों के उत्पादन, बिक्री पर पड़ने लगा असर

चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से भारतीय वाहन विनिर्माण उद्योग पर असर पड़ने लगा है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एमजी मोटर इंडिया जैसी वाहन कंपनियों ने रविवार को कहा कि चीन से कल-पुर्जों की आपूर्ति बाधित होने से दिक्कतें आने लगी हैं।

हालांकि मारुति सुजुकी, हुंडई और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर जैसी वाहन कंपनियों को उत्पादन पर फिलहाल कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। 

इटली से लौटी छात्रा कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में अस्पताल में भर्ती

इटली से हाल ही में भारत लौटी 27 वर्षीय छात्रा को कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती इटली में एक पार्टी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed