{"_id":"609368015fedcc3aad4a4368","slug":"coronavirus-indian-variant-found-in-spain-11-cases-have-been-reported-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा: स्पेन में मिला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, अब तक 11 मामले आ चुके सामने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खतरा: स्पेन में मिला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, अब तक 11 मामले आ चुके सामने
Thu, 06 May 2021 09:22 AM IST
कुमार संभव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 06 May 2021 09:22 AM IST
सार
स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डेरियास ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों को हाल के दिनों में दो अलग-अलग मामलों का पता चला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
स्पेन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के 11 मामले सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि कोरोना का यह वैरिएंट बिल्कुल वैसा है, जैसा भारत में पाया गया। स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डेरियास ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों को हाल के दिनों में दो अलग-अलग मामलों का पता चला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन और श्वसन संबंधी मशीनों समेत आवश्यक चिकित्सा सामग्री लेकर एक विमान कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत के लिए गुरुवार (6 मई) को रवाना होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्पेन की सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में भारत की मदद के लिए सात टन चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजने की पिछले हफ्ते मंजूरी दी थी।
विज्ञापन