{"_id":"5ec4c9838ebc3e90795fff3f","slug":"coronavirus-in-world-south-sudan-vice-president-riek-machar-and-his-wife-covid-19-positive-corona-patients-increased-in-india-america-russia-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण सूडान के उप राष्ट्रपति और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, ब्राजील और रूस में बढ़े मरीज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण सूडान के उप राष्ट्रपति और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, ब्राजील और रूस में बढ़े मरीज
Wed, 20 May 2020 11:39 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 May 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण सूडान के उप राष्ट्रपति रीक माशर
- फोटो : Twitter/Riek Machar
दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। दक्षिण सूडान के उप राष्ट्रपति रीक माशर और उनकी पत्नी एजोलिना टेनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ दक्षिण सूडान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
माशर की उम्र 60 साल से ज्यादा है। कोरोना टास्क फोर्स के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित होने के बाद 13 मई को माशर की कोरोना जांच की गई थी। जब उनकी रिपोर्ट आई तो वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बताया जा रहा है कि माशर के बॉडीगार्ड और स्टाफ के कुछ सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, दुनिया के अन्य देश अमेरिका, ब्राजील, रूस और भारत अभी भी कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बने हुए हैं, यहां रोज हजारों की संख्या में संक्रमण के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। दुनियाभर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 49 लाख से भी ज्यादा हो गई है। कुल मौंते तीन लाख 20 हजार से ज्यादा हो गई हैं।
विज्ञापन
अमेरिका और ब्राजील सबसे प्रभावित देशों में शामिल हैं जबकि भारत में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल सफल हो गया है।
अमेरिकी बायोटेक्नॉलॉजी कंपनी मॉडर्ना ने कहा है कि जिन पहले आठ लोगों ने वैक्सीन के सेफ्टी ट्रायल में हिस्सा लिया था, उनके शरीर में कोरोना वायरस को मारने वाली एंटीबॉडी पाई गई है।