फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world, Number of Coronavirus cases crossed 7 million worldwide, know the condition of other countries

दुनियाभर में 80 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, क्या है बाकी देशों का हाल

Mon, 15 Jun 2020 06:21 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Jun 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in world, Number of Coronavirus cases crossed 7 million worldwide, know the condition of other countries
corona in world - फोटो : पीटीआई

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 80 लाख के करीब पहुंच गई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1 लाख 22 हजार 298 नए केस सामने आने के बाद विश्व में मामले बढ़कर 79,82,822 हो चुके हैं। वहीं, अब तक 4,35,166 लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम एंड साइंस इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रविवार दोपहर तक कुल 34,06396 एक्टिव केस थे, जिनमें से 54,138 मरीजों की हालत बेहद गंभीर हैं। अमेरिका 21,42,224 मामलों और 117527 मौतों के साथ इस सूची में शीर्ष पर बना हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, ब्राजील 8,50,769 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद रूस, भारत और ब्रिटेन का नंबर है। वहीं, मौतों के मामलों में 42791 मौत के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, स्पेन और मैक्सिको शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक में एक दिन में छह हजार से ज्यादा मामले

पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 6,825 नए केस मिले हैं, जो एक दिन में अब तक सर्वाधिक हैं। इसके साथ ही पड़ोसी देश में मरीजों की संख्या 1,39,230 हो गई है। वहीं, 81 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 2632 हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 51,735 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब और सिंध प्रांत में मरीजों की संख्या 50 हजार को पार कर गई है। पंजाब में 52,601 और सिंध में 51518 मामले मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed