Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi to attend the ASEAN-India Summit; focus will also be on the Quad group meeting

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन: मनीला में PM मोदी समेत क्वाड नेताओं का जमावड़ा, दो साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों देश

Tue, 17 Nov 2026 08:09 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, मनीला।
आईएएनएस, मनीला। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 08:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे में आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के साथ क्वाड बैठक भी अहम रहने वाली है। करीब दो साल बाद मोदी, ट्रंप, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता एक मंच पर आ सकते हैं। क्या इस बैठक से हिंद-प्रशांत क्षेत्र की राजनीति में नया संदेश जाएगा? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
PM Modi to attend the ASEAN-India Summit; focus will also be on the Quad group meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस - फोटो : पीटीआई।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में हिस्सा लेंगे। इस दौरान दुनिया की नजरें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं पर भी रहेंगी। करीब दो साल बाद क्वाड देशों के नेताओं की शीर्ष स्तर पर प्रस्तावित बैठक होने जा रही है। ऐसे में इस बैठक को हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बदलते समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को मनीला पहुंचेंगे। उनके साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के भी क्वाड बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दो साल बाद एक मंच पर आएंगे क्वाड के चारों देश
मनीला में होने वाली क्वाड बैठक का महत्व केवल चार देशों के नेताओं के एक साथ आने तक सीमित नहीं है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सुरक्षा समीकरण, समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा और चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच इस समूह की भूमिका पर दुनिया की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वाड की पिछली शिखर बैठक सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में हुई थी। इसके बाद अब मनीला में चारों देशों के नेताओं के एक साथ आने की संभावना है। ऐसे में यह बैठक समूह के लिए महत्वपूर्ण वापसी मानी जा रही है।

आसियान-भारत साझेदारी के अगले पांच साल पर होगी चर्चा
23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लागू करने में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसमें 2026 से 2030 तक के लिए तैयार आसियान-भारत कार्य योजना भी शामिल है। बैठक में सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों का आकलन किया जाएगा। साथ ही भारत और आसियान के सदस्य देशों के बीच भविष्य में सहयोग बढ़ाने के नए रास्तों पर भी चर्चा होगी।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर मंथन
21वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार साझा करने का मंच होगा। इसमें सदस्य देश और अन्य भागीदार देश साझा हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में क्षेत्रीय सहयोग, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से जुड़े विषयों पर नेताओं के विचार सामने आने की उम्मीद है।

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में भी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे। इस गुरुद्वारे का इतिहास 100 साल से अधिक पुराना है।

पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "17 नवंबर, एक बहुत ही खास दिन है। मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।"


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मनीला पहुंच गए थे। फिलीपींस वर्ष 2026 के लिए आसियान का अध्यक्ष है और इसी के तहत इन शिखर सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed