फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in USA Donald Trump said - death toll in America may reached 70000

ट्रंप बोले- अमेरिका में 70000 तक जा सकती है मृतकों की संख्या, पूर्वानुमानों से यह बहुत कम है

Tue, 28 Apr 2020 09:54 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Apr 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in USA Donald Trump said - death toll in America may reached 70000
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में मृतकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार सुबह नौ बजे तक वर्ल्डोमीटर के आंकड़े के मुताबिक मृतकों की संख्या 56,803 हो गई है और 1,010,507 लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन


इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुमान जताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका में मृतकों की संख्या 70,000 तक जा सकती है लेकिन यह भी कहा कि शुरू में व्यक्त किए गए अनुमानों में यह संख्या बहुत ज्यादा थी। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताने की कोशिश की कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदाताओं को उन्हें ही फिर से क्यों चुनना चाहिए।
विज्ञापन


ट्रंप इसी महीने कई बार अनुमान जता चुके हैं कि कोविड-19 से अमेरिका में करीब 60,000 लोगों की मौत हो सकती है। ट्रंप से सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम युद्ध की तुलना में छह हफ्तों में ज्यादा अमेरिकियों की मौत होने के बाद फिर से चुने जाने के हकदार हैं। वियतनाम युद्ध में करीब 58,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि देश ने बहुत से लोग गंवा दिए। उन्होंने कहा कि लेकिन अगर आप शुरुआती अनुमान को देखें जो 22 लाख थी तो हम संभवत: इसे बहुत कम कर 60,000 से 70,000 पर ला पाए हैं। एक व्यक्ति के लिए इतना कर पाना बहुत है। और मेरे विचार में मैंने सच में बहुत अच्छे फैसले लिए हैं। सीमा बंद करना या चीन से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाना बड़ा फैसला था।


ट्रंप ने कहा कि मेरे हिसाब से मैंने बहुत अच्छा काम किया है। मैं कहूंगा, एक व्यक्ति के लिए यह बहुत है। उनके इस तर्क का आधार वह अनुमान है जिसमें कहा गया था कि अगर सामाजिक दूरी के माध्यम से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का प्रयास तेज नहीं किया गया तो अमेरिका में 15 से
22 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed