फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in USA 22 million people unemployed due to lockdown Crowd waiting on Food bank

कोरोना: अमेरिका में बेरोजगारी से जूझ रहे हैं लोग, खाने के लिए कतारों में घंटों कर रहे इंतजार

Sun, 19 Apr 2020 03:13 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Apr 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in USA 22 million people unemployed due to lockdown Crowd waiting on Food bank
अमेरिका के आर्लिंगटन में भोजन के लिए इंतजार में खड़े लोग - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस के कहर के आगे दुनिया का सबसे आर्थिक शक्तिशाली देश अमेरिका भी घुटने टेकता नजर आ रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का दंश झेल रहे अधिकतर परिवार भोजन बैंक (फूड बैंक) की ओर उमड़ रहे हैं और दूर तक लगी कतारों में घंटों इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण एक के बाद एक कारोबार रातों-रात बंद हो जाने के 2.2 करोड़ बेरोजगार हो गए हैं और वे खाने-पीने के लिए दानदाताओं पर निर्भर हो गए हैं। पेन्सिलवेनिया में ग्रेटर पीट्सबर्ग कम्युनिटी फूड बैंक के एक वितरण केंद्र में करीब 1,000 कारें कतारों में खड़ी रहीं।
विज्ञापन


उसके भोजन के पैकेटों की मांग करीब 40 फीसदी तक बढ़ गई है। संगठन के उपाध्यक्ष ब्रायन गुलिश ने कहा कि काफी लोग पहली बार हमारी सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे पहले कभी भोजन बैंक के पास नहीं आए। उन्होंने बताया कि इसलिए उन्हें मालूम नहीं है कि दक्षिण-पश्चिम पेन्सिलवेनिया में 350 वितरण केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसलिए ये कतारें इतनी लंबी हैं क्योंकि उन्हें मालूम ही नहीं है कि हमारा नेटवर्क इतना बड़ा है। न्यू ओर्लीन्स से लेकर डेट्रोइट तक पूरे अमेरिका में लोग भोजन बैंकों में उमड़ रहे हैं।


उपनगर बोस्टन में चेल्सिया में एक भोजन वितरण केंद्र में एलाना नाम की महिला ने कहा कि हमें काम पर गए महीनों बीत गए हैं। मुझे कल 15 दिन के नवजात के साथ एक महिला मिली। उसका पति काम नहीं कर रहा है, उसके दो और बच्चे हैं। उसके घर में खाने का कोई सामान नहीं है। वहीं, फूड बैंक के अधिकारियों का कहना है कि महामारी के इस काल में उनके भोजन की मांग अचानक आसमान छूने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed