फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in the World: America and Brazil Largest Centers of Infection, Infection cases tally Increased

विश्व में कोरोना: अमेरिका और ब्राजील संक्रमण के सबसे बड़े केंद्र, यह है स्थिति

Thu, 02 Jul 2020 03:59 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Jul 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in the World: America and Brazil Largest Centers of Infection, Infection cases tally Increased
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

दुनिया भर में कोरोना के अब तक एक करोड़ सात लाख 56 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि कुल 5.17 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही अब तक 5,912,138 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

विज्ञापन


इधर, अमेरिका में बाजार खुलने के बाद हालात फिर खराब हुए हैं। देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं हुआ तो अमेरिका में एक दिन के भीतर एक लाख मामले भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका और ब्राजील इस वक्त दुनिया में संक्रमण के सबसे बड़े केंद्र हैं। फौसी ने कहा हर दिन करीब 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, मुझे कोई हैरानी नहीं होगी यदि एक दिन में एक लाख मामले सामने आने लगें। उन्होंने यह बयान सीनेट में स्कूल और कार्यस्थलों को दोबारा खोलने पर हुई सुनवाई के दौरान दिया। कुछ राज्यों में दोबारा मामले बढ़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘यदि सटीक पूर्वानुमान नहीं लगाया गया तो यह ‘बेहद भयावह’ होगा और इसलिए मैं काफी चिंतित भी हूं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 33,846 मामले सामने आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 14.08 लाख के पार हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,280 लोगों की मौत के साथ ही यहां कुल मृतक संख्या 59 हजार के हो गई है। ब्राजील दुनियाभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर है।

चीन : गहन परीक्षण के बीच तीन नए मामले

चीन में कोरोना वायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। राजधानी बीजिंग में पिछले महीने गहन परीक्षण के बीच ये नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 83,534 मामलों में से 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा, देश में 421 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जबकि बिना लक्षण वाले अन्य 108 लोगों को संक्रमित मानते हुए निगरानी में रखा गया है।  

बांग्लादेश : तीन अगस्त तक बढ़ाए प्रतिबंध
कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए बांग्लादेश ने देश भर में सार्वजनिक गतिविधियों और आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंधों को तीन अगस्त तक बढ़ा दिया है। बांग्लादेश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1,45,483 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,847 हो गई है। अधिसूचना के अनुसार प्रतिबंध एक जुलाई से तीन अगस्त तक जारी रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश भी प्रतिबंधों के दायरे में आएंगे।

चीन के लिए मेरा गुस्सा बढ़ता जाएगा : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महामारी को लेकर चीन पर फिर से तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मैं दुनिया भर में महामारी को फैलते देख रहा हूं, वैसे-वैसे चीन के प्रति मेरा गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जैसे जैसे कोरोना फैलता जाएगा मेरा गुस्सा भी बढ़ता जाएगा। ट्रंप ने टुल्सा, ओकलाहोमा में अपनी पहली चुनाव अभियान रैली के दौरान भी कहा कि मैं चीन से बेहद नाराज हूं।

गलत जानकारी न फैलाएं : संयुक्त राष्ट्र
यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि हमने बुधवार को ‘पॉज’ नाम के अभियान की शुरुआत की है, जिसमें लोगों से सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर भ्रामक और गलत जानकारी नहीं फैलाने का आग्रह किया गया है। सोशल मीडिया दिवस के दिन इस अभियान की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed