{"_id":"5eb7aaa78ebc3e90541fee86","slug":"coronavirus-in-russia-fire-in-a-moscow-hospital-treating-covid19-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Russia: कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे मॉस्को के एक अस्पताल में लगी आग, एक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus in Russia: कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे मॉस्को के एक अस्पताल में लगी आग, एक की मौत
Sun, 10 May 2020 12:47 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मॉस्को
पीटीआई, मॉस्को
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 10 May 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
रूस के कोविड-19 अस्पताल में लगी आग
- फोटो : Twitter
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे मॉस्को के एक कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से एक मरीज की मौत हो गई और करीब 200 अन्य मरीजों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार शहर के उत्तरी हिस्से में एक अस्पताल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। आग अस्पताल के उस वार्ड में लगी, जहां कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
मेयर सर्गेई सोबियानिन ने एक मरीज की मौत की खबरों की पुष्टि की और कहा कि जिन मरीजों को अस्पताल से निकाला गया है, उन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा। अभी यह नहीं पता चला है कि बाहर निकाले गए कितने मरीज कोविड-19 से संक्रमित हैं।
विज्ञापन