फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in mexico, more than 30 thousand death, know coronavirus status of other countries

मैक्सिको में हालात भयावह, 30 हजार से अधिक मौतें, जानिए दुनिया के और देशों का हाल

Mon, 06 Jul 2020 04:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Jul 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in mexico, more than 30 thousand death, know coronavirus status of other countries
corona in world - फोटो : पीटीआई

मैक्सिको में कोरोना वायरस महामारी से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यहां मरने वालों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही मैक्सिको फ्रांस को पीछे छोड़कर मौतों के मामले में विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार तक मैक्सिको में 523 और मौतों की पुष्टि हुई, जिसके बाद यहां कुल मरने वालों की संख्या 30,366 हो गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा 6914 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2,52,165 हो गए हैं। वहीं दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा एक हफ्ते में 14 लाख बढ़कर 1.14 करोड़ हो चुका है। जबकि मृतकों की संख्या 5.34 लाख हो गई है। उप स्वास्थ्य मंत्री हुगो लोपेज ने फिर दोहराया कि संक्रमितों की वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। हुगो ने कहा, मैक्सिको और कोई भी देश संक्रमित व्यक्तियों का सटीक आंकड़ा फिलहाल पेश करने में सक्षम नहीं है। जैसे जैसे टेस्टिंग बढ़ेगी, इसमें और इजाफा होगा।
विज्ञापन

 
वहीं, राजधानी मैक्सिको सिटी में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गया है। 200 से ज्यादा स्ट्रीट वेंडरों ने कोरोना महामारी के बावजूद उन्हें सामान बेचने की अनुमति देने की मांग को लेकर कई प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया। इन वेंडरों का कहना है कि वे अब लॉकडाउन का बोझ और नहीं उठा सकते। सरकार को इसमें ढील देनी चाहिए। तीन महीने से हमें कारोबार करने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि सरकार ने इस सप्ताह से शहर में पाबंदियों में ढील देने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में चार दिन बाद 50 हजार से कम मामले
अमेरिका में चार दिन बाद पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामले 50 हजार से कम रहे। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते संक्रमण तेजी से फैल सकता है। जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका में 45,300 नए मामले आए, जो तीन दिन पहले 54,500 थे। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका में स्थिति सुधर रही है, बल्कि राष्ट्रीय अवकाश होने के चलते मामले कम रिपोर्ट किए हो सकते हैं।

ब्राजील में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य
ब्राजील में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने सार्वजनिक स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य करने वाले कानून को लागू कर दिया। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, बोलसोनारो ने वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए दुकानों व चर्च में मास्क पहनने के प्रावधान को हटा दिया।

इससे अब सभी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना जरूरी होगा। ब्राजील कोरोना के 15,76,376 मामलों के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर है। लैटिन अमेरिकी देश में अब तक 64 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

द. कोरिया में 61 नए मामलों की पुष्टि
दक्षिण कोरिया के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब रविवार को 61 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं मरने वालों की संख्या 283 है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में संक्रमित हुए लोगों में 43 स्थानीय और 18 विदेशों से आए लोग थे।
 

सिंगापुर में 136 नए मामले

सिंगापुर में कोरोना के 136 नए मामले सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर हॉस्टल में रहने वाले विदेशी कर्मचारी हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,800 हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अन्य छह संक्रमित या तो सिंगापुर के नागरिक या स्थायी निवासी हैं।
 
जर्मनी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 239

जर्मनी में 239 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 196,335 हो गई है। रविवार को आंकड़े सामने आने के बाद मृतकों की संख्या 9,012 हो गई है।
 
न्यूजीलैंड में तीन नए संक्रमित मिले

न्यूजीलैंड में रविवार को कोरोना के तीन नए संक्रमित पाए गए हैं। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तीन संक्रमितों में वे लोगों शामिल हैं, जिन्होंने 30 जून को हवाई यात्रा की थी। फिलहाल उन्हें आईसोलेशन में रखा गया है।

चीन में आठ नए मामलों की पुष्टि
चीन में चार जुलाई तक कोरोना के आठ नए मामलों की पुष्टि की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक बयान के अनुसार, नए संक्रमण के छह मामले, जबकि बीजिंग में दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कोई नई मौत नहीं हुई है।

ऑस्ट्रेलिया में 74 नए मामले
विक्टोरिया के हार्ड हिट राज्य में कोरोना के  74 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने नौ शहरों में लॉकडाउन की घोषणा की है। इस क्षेत्र में करीब 3,000 लोग हैं। यहां हाल ही में जहां 27 नए मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed