{"_id":"5e96ae6c8ebc3e78bf175dd8","slug":"coronavirus-in-china-updated-news-in-hindi-positive-cases-are-increasing-again-citizens-returning-from-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: चीन में फिर बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले, विदेश से लौट रहे नागरिकों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: चीन में फिर बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले, विदेश से लौट रहे नागरिकों ने बढ़ाई चिंता
Wed, 15 Apr 2020 12:19 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in china
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस एक बार फिर चीन के लिए चिंता का कारण बन गई है। कोरोना संकट से उबर रहे चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए हैं। इनमे से 10 स्थानीय संक्रमण से जुड़े हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विदेश से आ रहे नागरिकों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि आने वाले समय में रूस से लगी पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित शहर दूसरा वुहान बन सकता है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को कहा कि इन 46 नए मामलों में अधिकतर विदेश से लौटे चीन के नागरिक हैं। इनके साथ ही हाल ही में सामने आए नए मामलों की संख्या मंगलवार को 1,500 हो गई। इनमें 10 स्थानीय संक्रमण के मामले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चीन-रूस सीमा पर स्थित सुइफेनेहे शहर नया वुहान बनता जा रहा है क्योंकि यहां रूस से आए अधिकतर लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। एनएचसी ने बताया कि मंगलवार को 57 लोग बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए, जिसके साथ ही देश में ऐसे मामलों की संख्या 1,023 हो गई।
ये ऐसे लोग हैं, जिनमें वायरस के बुखार, खांसी, गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन फिर भी ये जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। ये लोग संक्रमित हैं और इनसे दूसरों लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।
इस बीच, हुबेई प्रांत में वायरस से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या मंगलवार को 3,342 हो गई। देश में मंगलवार तक कुल 82,295 पुष्ट मामले थे। इनमें जान गंवाने वाले 3,342 लोग, जिनका इलाज जारी है वे 1,91,137 लोग और ठीक हो चुके 77,816 लोग शामिल हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार मंगलवार तक हांगकांग में चार लोगों की मौत के साथ कुल 1,012 पुष्ट मामले थे। वहीं मकाउ में 45 और ताइवान में 393 मामलें थे, जिनमें इससे जान गंवाने वाले छह लोग शामिल है।