फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in China: Seven more patients die from Covid 19 in Shanghai, 10 killed in two days

चीन में कोरोना : शंघाई में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत, दो दिन के अंदर गई 10 लोगों की जान

Wed, 20 Apr 2022 01:29 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 20 Apr 2022 01:29 AM IST
सार

इधर, जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को औपचारिक रूप से कोविड-19 रोधी टीके ‘नोवेक्स’ को मंजूरी दे दी। स्वास्थ्य मंत्री शिगेयुकी गोटो ने कहा कि ‘नोवेक्स’ के कई उत्पाद मौजूद हैं। उन्होंने उन लोगों से भी टीके लगवाने की अपील की जो फाइजर या मॉडर्ना टीके लगवाने में संकोच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in China: Seven more patients die from Covid 19 in Shanghai, 10 killed in two days
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन के सबसे बड़े शहर एवं वैश्विक वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड-19 के कारण सात और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह दो दिन के भीतर 10 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है। देश में अब महामारी के चलते मृतक संख्या बढ़कर 4,648 पहुंच गई है।

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 21,400 नए मामले सामने आए। इनमें अधिकतर मामले शंघाई में दर्ज हुए। 24 घंटे में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 3,297 नए मामले सामने में आए, जिसमें से अकेले शंघाई में 3,084 नए मामले मिले।
विज्ञापन


करीब 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। चीन में एक दिन के भीतर स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 18,187 मामले ऐसे थे जिनमें बीमारी का कोई लक्षण ही मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान में ‘नोवेक्स’ टीके को मंजूरी
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को औपचारिक रूप से कोविड-19 रोधी टीके ‘नोवेक्स’ को मंजूरी दे दी। स्वास्थ्य मंत्री शिगेयुकी गोटो ने कहा कि ‘नोवेक्स’ के कई उत्पाद मौजूद हैं। उन्होंने उन लोगों से भी टीके लगवाने की अपील की जो फाइजर या मॉडर्ना टीके लगवाने में संकोच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed