फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in china, Government of china started large number of testing after maximum case of coronavirus in a day

चीन में लौटा कोरोना, 66 नए केस के बाद उड़ी सरकार की नींद, बड़े पैमाने पर शुरू की टेस्टिंग

Mon, 15 Jun 2020 03:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Jun 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in china, Government of china started large number of testing after maximum case of coronavirus in a day
xi jinping - फोटो : PTI

चीन के बुहान शहर से फैली कोरोना महामारी को नियंत्रण करने के बाद पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा 66 मिलने के बाद सरकार ने इससे निपटने को युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इन मामलों में से सबसे ज्यादा 36 केस राजधानी बीजिंग में मिले हैं। बीते दिनों यहां तेजी से संक्रमण बढ़ा है। स्थानीय संक्रमण के मामले सामने आने के बाद शहर में प्रमुख बाजारों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया, शनिवार को कोरोना संक्रमण के 66 मामले सामने आए। इनमें से 57 मरीजों में बीमारी के लक्षण मिले, जबकि नौ में लक्षण नहीं मिले। स्थानीय संक्रमण के मामलों में से 36 बीजिंग और दो लियाओनिंग प्रांत में मिले हैं।
विज्ञापन


बीजिंग में कुल मिलाकर 46 मामले मिल चुके हैं, जिसने अधिकारियों की चिंता को बढ़ा दिया है। एनएचसी के मुताबिक, बिना लक्षण वाले मामले चिंता का सबब है क्योंकि ऐसे लोगों से दूसरों में बीमारी फैलने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, चीन में शनिवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 83,132 पर पहुंच गई, जिनमें से 129 मरीजों का इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर है। 78,369 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वहीं 4,634 की मौत हो चुकी है।

शिनफादी समेत छह बाजार बंद

बीजिंग में अधिकारियों ने ‘युद्ध स्तर’ पर कदम उठाते हुए थोक खाद्य बाजारों को बंद कर दिया है। शिनफादी थोक बाजार में नए मामले आने से लोगों के बीच चिंता पैदा हो गई है क्योंकि यहां से राजधानी में सब्जियों और मांस उत्पादों की 90 फीसदी आपूर्ति होती है। शिनफादी बाजार समेत शनिवार को छह अन्य बाजारों को भी बंद कर दिया गया। शिनफादी बाजार में आयातित सैल्मन मछली को काटने वाले बोर्ड पर कोरोना वायरस पाया। इस बाजार में लिए गए 40 पर्यावरणीय नमूने भी संक्रमित मिले हैं।

ढाका से ग्वांग्झू की उड़ानें रद्द

आधिकारिक मीडिया ने बताया, चीन में ढाका से ग्वांग्झू तक की उड़ानों को चार हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया गया है। 17 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed