फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in Britain: Heathrow Airport chief John Holland Kaye calls for immunity passport for people recovering from Corona in UK

ब्रिटेन में कोरोना से ठीक हुए लोगों के लिए ‘इम्युनिटी पासपोर्ट’ की मांग, भारत में अभी विचार नहीं

Mon, 18 May 2020 08:45 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 18 May 2020 08:45 AM IST
सार

  • कोरोना से ठीक हुए लोगों के लिए ‘इम्युनिटी पासपोर्ट’ की मांग
  • ब्रिटेन में हीथ्रो एयरपोर्ट के प्रमुख जॉन हॉलैंड काये ने की मांग 
  • डीजीसीए ने कहा- भारत में इम्युनिटी पासपोर्ट पर अभी विचार नहीं

विज्ञापन
Coronavirus in Britain: Heathrow Airport chief John Holland Kaye calls for immunity passport for people recovering from Corona in UK
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों के लिए ‘इम्युनिटी पासपोर्ट’ बनाने की मांग की जा रही है। वहीं, डीजीसीए ने कहा है कि भारत में इम्युनिटी पासपोर्ट पर अभी कोई विचार नहीं है। ब्रिटेन में हीथ्रो एयरपोर्ट के प्रमुख जॉन हॉलैंड काये ने इस व्यवस्था को लागू करने की वकालत की है। उन्होंने इसके तहत कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वालों को जोखिम मुक्त प्रमाण पत्र देने के साथ ही इसे दुनियाभर में लागू करने का प्रस्ताव रखा है। 

विज्ञापन


उन्होंने अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए कोरोना के कम जोखिम वाले देशों के बीच फिर से उड़ान सेवा शुरू करने पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि इम्युनिटी पासपोर्ट के जरिए व्यक्ति को आसानी से दूसरे देश में जाने की इजाजत मिल सकेगी। 
विज्ञापन


जॉन हॉलैंड ने रविवार को एक टीवी शो में कहा कि ब्रिटेन में यात्रियों की संख्या 97 फीसदी घटकर सिर्फ 5-6 हजार रह गई है, जबकि कोरोना संक्रमण फैलने से पहले रोजाना 2.5 लाख हुआ करती थी। यह ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक का अब तक का सबसे निचला स्तर है। आशंका है कि यह लंबे समय तक यूं ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानक पर अन्य देशों के साथ मिलकर काम हो, ताकि कोरोना से कम प्रभावित देशों के बीच विमान सेवाएं फिर से बहाल हो सकें। इसके लिए यह जरूरी है कि उन लोगों को इम्युनिटी पासपोर्ट या जोखिम मुक्त प्रमाण जारी किया जाए जो कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। 


जॉन हॉलैंड ने आगे कहा कि इस महामारी के प्रकोप से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन और विमानन जैसे सेक्टर को फिर से जिंदा करने के लिए हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर दो पर थर्मल इमेजिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। हालांकि, डब्ल्यूएचओ कह चुका है कि इम्युनिटी पासपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि जरूरी नहीं है कि कोरोना से ठीक हुआ व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed