{"_id":"5ea64e158ebc3e909e0114e8","slug":"coronavirus-in-britain-a-man-24-hours-clap-to-collect-funds-for-corona-warriors-and-health-workers-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये भी योद्धा: युवक ने स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए 24 घंटे बजाई ताली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ये भी योद्धा: युवक ने स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए 24 घंटे बजाई ताली
Mon, 27 Apr 2020 08:46 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
जैक पेजैम
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में एक ऐसा कोरोना योद्धा सामने आया है जिसने कोरोना वारियर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के लिए लगातार 24 घंटे ताली बजाई। लंदन में रहने वाले जैक पेजैम कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए 24 घंटे तक ताली बजाते रहे। ऐसा कर जैक लोगों में चर्चा का विषय बन गए हैं।
विज्ञापन
जैक ने 24 घंटे ताली बजाने की शुरुआत यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग से की थी। लेकिन यू-ट्यूब पर कोई तकनीकी खराबी आने की वजह से जैक को फेसबुक लाइव करना पड़ा। जैक ने 'ताली बजाओ ' कार्यक्रम से कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पांच लाख रुपये की राशि इकट्टा करने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
जैक ने 24 घंटे के अंदर अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया। इस लक्ष्य को उन्होंने 'क्लैप फॉर अवर केयरर्स' नाम दिया था। ब्रिटेन में लोग कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में ताली बजाते हैं वहीं से जैक को 24 घंटे ताली बजाने का आइडिया मिला।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रिटेन के लोग अपने घरों की छतों और बालकनियों में हर गुरुवार की शाम को कुछ समय के लिए आकर कोरोना योद्धाओं के लिए तालियां बजाकर उनको सम्मान देते हैं।