फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in America: Indian-American grocery store owner in Silicon Valley charged with price gouging in Lockdown

लॉकडाउन: किराना स्टोर के भारतीय अमेरिकी मालिक के खिलाफ अधिक दाम पर सामान बेचने का आरोप

Sat, 09 May 2020 08:36 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 09 May 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in America: Indian-American grocery store owner in Silicon Valley charged with price gouging in Lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान तय कीमत से अधिक दाम पर सामान बेचने के आरोप में एक लोकप्रिय भारतीय-अमेरिकी किराना स्टोर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एक जांच अधिकारी ने बताया कि कैलिफोर्निया के प्लीजैंटन में लोकप्रिय स्टोर ‘अपना बाजार’ के मालिक राजविंदर सिंह ने चार मार्च को गवर्नर द्वारा आपात काल की घोषणा किए जाने के बाद किराना वस्तुओं की कीमतें कथित रूप से बढ़ा दी थीं।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेकेरा और अलमेडा काउंटी डिस्ट्रिक्ट की अटॉर्नी नैंसी ओ’ मैल्ली के संयुक्त बयान में बताया गया है कि ग्राहकों की रसीदों से मिले सबूतों के आधार पर जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि कई खाद्य सामग्रियों पर आपात काल में दाम में दी गई 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की मंजूरी से भी अधिक कीमत वसूली गई। कुछ वस्तुएं तो 200 प्रतिशत तक अधिक कीमत में बेची गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकेरा ने कहा, ‘हम तय दाम से अधिक कीमत पर सामान बेचने को बहुत गंभीरता से लेते हैं और जन स्वास्थ्य आपात स्थिति के दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

सिंह के खिलाफ यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उसे अधिकतम एक साल की कैद की सजा दी जा सकती है या 10,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed