{"_id":"5ef912738ebc3e43053a3f5c","slug":"coronavirus-exerts-economic-impact-on-30-percent-of-indian-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकाः कोरोना ने 30 फीसदी भारतवंशियों की नौकरियों पर डाला आर्थिक असर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकाः कोरोना ने 30 फीसदी भारतवंशियों की नौकरियों पर डाला आर्थिक असर
Mon, 29 Jun 2020 03:28 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 29 Jun 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कोरोना महामारी के असर के बारे में किए गए अपनी तरह के पहले सर्वे से पता चला है कि हर पांच में दो भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक कोविड-19 के कारण अपनी दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंतित हैं। यहां लगभग सभी लोग अपनी जीवन शैली में बदलाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 30 फीसदी भारतवंशियों की नौकरियों और इंटर्नशिप पर आर्थिक असर पड़ा है। छह में से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया या भारतीय समुदाय के किसी परिवार के ऐसे सदस्य को जानता है, जो संक्रमण की चपेट आ गया। कोरोना के कारण कुछ ही भारतवंशियों पर आव्रजन संबंधी असर पड़ा है।
विज्ञापन
एफआईआईडीएस के निदेशक खांडेराव कंद के मुताबिक, हमारी संस्था ने भारतीय समुदाय पर कोरोना के असर का पता लगाने के लिए सर्वे किया, जो अपनी तरह का पहला सर्वे है। खांडेराव ने बताया कि सर्वे में पाया गया कि छह भारतवंशी में से पांच के पारिवारिक संबंधों में कोरोना से कोई बदलाव या सकारात्मक बदलाव नहीं आया। जबकि चार में से एक भारतीय को तनाव महसूस हुआ। लगभग हर भारतवंशी अपनी जीवन शैली बदल रहा है।
विज्ञापन