फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus crisis: Strict measures implemented in Australia, British government said Omicron less severe than Delta variant, UK studies find

Coronavirus: ऑस्ट्रेलिया के बाद इटली में भी कड़े प्रतिबंध लागू, ब्रिटेन ने कहा- कम घातक है ओमिक्रॉन

Fri, 24 Dec 2021 02:11 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, लंदन/वाशिंगटन।
एजेंसी, लंदन/वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Dec 2021 02:11 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस और इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। इसे देखते हुए देश में एक बार फिर सख्त उपाय लागू किए जा रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स राज्य सबसे ज्यादा पीड़ित है जहां मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Coronavirus crisis: Strict measures implemented in Australia, British government said Omicron less severe than Delta variant, UK studies find
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कई देशों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ब्रिटेन में रोजाना के नए मामले पहली बार 1 लाख के पार हो गए हैं। इसे देखते हुए ब्रिटिश नियामकों ने 5 से 11 साल के बच्चों में टीकाकरण के लिए फाइजर के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। उधर, अमेरिकी स्वास्थ्य नियामकों ने कोविड-19 रोधी फाइजर की गोली मंजूरी दे दी है जिसे राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा कदम बताया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन : एक लाख से अधिक मामले
ब्रिटेन में पिछले सप्ताह कोरोना के अधिकतम केस 93,045 थे जो पिछले 24 घंटे में बढ़कर 1,06,122 हो गए हैं। कोरोना की पिछली लहर में ब्रिटेन में एक दिन में अधिकतम मामले 68,000 पहुंचे थे। इस कारण देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भी चिंता है। ब्रिटिश नियामकों ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों को टीका लगाने का फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब वहां की सरकार ने संक्रमितों के लिए जरूरी पृथक वास की अवधि 10 दिन से घटाकर 7 दिन कर दी है। 
विज्ञापन


डेल्टा से कम घातक है ओमिक्रॉन
कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप उसके डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम घातक यह है। यह बात ब्रिटेन की सरकार ने अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) की ओर से गुरुवार को जारी नए विश्लेषण के आधार पर कही है। एजेंसी के अनुसार ओमिक्रॉन संक्रमण वाले लोगों में गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना काफी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा है कि शुरुआती नतीजे बताते हैं कि डेल्टा के बजाय ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले लोगों को अतिरिक्त देखभाल की 30 से 45 फीसदी तक जरूरत कम पड़ती है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना भी 50 से 70 प्रतिशत तक कम होती है। निष्कर्ष यह भी दिखाते हैं कि कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज का प्रभाव 10 सप्ताह के बाद कम हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि टीका ही इसके खिलाफ सबसे अच्छा बचाव का उपाय है।

यूकेएचएसए की मुख्य कार्यकारी डॉ. जेनी हैरिस ने कहा कि ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है और कोविड-19 वैक्सीन इसके खिलाफ हमारा सुरक्षा कवच है। एजेंसी का विश्लेषण नवंबर की शुरुआत से यूके में ओमिक्रॉन और डेल्टा के सभी मामलों पर आधारित है, इस दौरान 132 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ओमिक्रॉन की चपेट में आने के बाद 28 दिनों के भीतर 14 लोगों की मौत हुई। 

ऑस्ट्रेलिया : संक्रमण बढ़ने के साथ सख्त उपाय लागू
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस और इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। इसे देखते हुए देश में एक बार फिर सख्त उपाय लागू किए जा रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स राज्य सबसे ज्यादा पीड़ित है जहां मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। राज्य में ओमिक्रॉन से एक मौत और पिछले 24 घंटों में 5,715 मामले दर्ज किए गए। इसी तरह विक्टोरिया राज्य में भी ओमिक्रॉन से अब तक 10 मौतों की सूचना है।

इटली में कड़े प्रतिबंघ लागू
इटली कोरोना मामले बढ़ रहे हैं, इन पर लगाम लगाने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इटली सरकार ने सभी सार्वजनिक जगह नए साल की पूर्व संध्या पर प्रतिबंध लगा दिया है और मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया है।

अमीर-गरीब देशों में असमानता बढ़ा रही टीका प्राथमिकता : डब्ल्यूएचओ
ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते प्रसार को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके लिए टीकाकरण में असमानता पर चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रॉस गेब्रेयेसिस ने कहा कई देश धड़ल्ले से बूस्टर डोज दे रहे हैं। ऐसे में गरीब और मध्यम आय वाले देशों तक वैक्सीन की पहुंच नहीं बन पा रही है। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता टीकाकरण पूरा कर चुके लोगों को अतिरिक्त खुराक देने के बजाय उन लोगों के टीकाकरण पर होनी चाहिए जिन्होंने अब तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अमीर देशों में 67 फीसदी लोग टीका ले चुके हैं जबकि गरीब देशों में यह संख्या मात्र 10 फीसदी है।

अमेरिका : फाइजर की गोली को मंजूरी
इस बीच, अमेरिका में ओमिक्रॉन संक्रमण की बढ़ती दर देखते हुए ‘फाइजर’ की ‘पैक्सलोविड’ नामक गोली को मंजूरी दी गई है। यह दवा संक्रमण की चपेट में आते ही उससे निपटने का बेहतर तरीका बताई जा रही है। हालांकि इसकी प्रारंभिक आपूर्ति बेहद सीमित है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे महामारी से निपटने की दिशा में एक ‘महत्वपूर्ण कदम’ बताया है।

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 से 109 लोगों की मौत, ओमिक्रॉन स्वरूप के हावी होने की आशंका
दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 109 लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अधिकारियों ने आगाह किया है कि अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप जल्द ही सभी स्वरूप को पीछे छोड़कर हावी हो जाएगा। देश में संक्रमण के एक दिन में 6,916 मामले सामने आए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष संक्रमित
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष और मालदीव के वर्तमान विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह हल्के लक्ष्णों के साथ कोविड संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बूस्टर खुराक समेत कोरोना का टीकाकरण पूरा कर लिया है। इसके बावजूद वे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब्दुल्ला शाहिद ने ट्वीट किया कि उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है।
 
थाईलैंड : नियम तोड़ने का इस्राइली हिरासत में
थाईलैंड में अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उस इस्राइली पर्यटक को हिरासत में ले लिया है जिसने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित होने के बावजूद पृथक-वास नियम को तोड़ा था देशभर में पुलिस ने तलाश के बाद उसे दक्षिणी रिजॉर्ट द्वीप में पकड़ा। 29 वर्षीय इस शख्स की हिरासत अवधि खत्म होने के बाद उसे इस्राइल भेज दिया जाएगा और थाईलैंड आने पर आजीवन रोक लगा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed