फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus,covid19, World Bank says, Pakistan may be a victim of economic recession

कोरोना का प्रभाव: विश्व बैंक ने कहा-पाकिस्तान हो सकता है गंभीर आर्थिक मंदी का शिकार

Tue, 14 Apr 2020 12:57 AM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, इस्लामाबाद
डिजिटल ब्यूरो, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Apr 2020 12:57 AM IST
सार

  • 68 साल में पहली बार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इतनी खराब
  • कोरोना ने तोड़ी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की कमर
  • आईएमएफ और विश्व बैंक भी हुआ मेहरबान

विज्ञापन
Coronavirus,covid19, World Bank says, Pakistan may be a victim of economic recession
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था में तेजी से आ रही गिरावट पाकिस्तान को 68 साल में पहली बार गंभीर आर्थिक मंदी का शिकार बना सकती है। विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ तौर पर ये आशंका जताई है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 2.2 फीसदी नीचे गिर सकती है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते विश्व बैंक ने ये उम्मीद जताई थी कि मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में एक फीसदी का सुधार आ सकता है, लेकिन अपनी ताजा रिपोर्ट में ये आशंका जताई है कि हालात इतने खराब लग रहे हैं कि हो सकता है पाकिस्तान की जीडीपी 2.2 फीसदी से 1.3 फीसदी तक नीचे गिरे जिससे आम लोगों की आर्थिक हालात बेहद खराब हो सकती है।
विज्ञापन


वाशिंगटन में जारी विश्व बैंक की ही कंपनी साउथ एशिया इकॉनॉमिक फोकस की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना की वजह से किए गए लॉकडाउन और इससे तमाम व्यापारिक, औद्योगिक समेत हर तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह बंद होने से दक्षिण एशिया के सभी आठ देशों की अर्थव्यवस्था पर बेहद बुरा असर पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर पाकिस्तान में 68 सालों में पहली बार ऐसी गंभीर आर्थिक मंदी की आशंका है। इससे पहले 1951-52 में पाकिस्तान की कुछ ऐसी ही हालत हो गई थी और जीडीपी बहुत नीचे चली गई थी। यहां तक कि 1971 में बांग्लादेश को लेकर पैदा हुए संकट के दौरान भी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की ऐसी हालत नहीं हुई थी, बल्कि उस दौरान जीडीपी में 1.23 फीसदी की बढ़ोत्तरी ही हुई थी।


इस बार की हालत बहुत खराब है। कोरोना संकट ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है और यही वजह है कि अभी से ही उसे इस संकट से उबारने के लिए अमेरिका और चीन जैसी महाशक्तियां मदद के लिए आगे आ गई हैं, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक भी हर संभव मदद कर रहे हैं ताकि पाकिस्तान को उबारा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed