फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: बेल्जियम में मालिक से बिल्ली हुई संक्रमित, मगर विशेषज्ञ बोले-घबराएं नहीं

Mon, 30 Mar 2020 02:19 PM IST
अपूर्वा राय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 30 Mar 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Cat positive covid 19 in Belgium From owner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अभी तक इंसानों में ही कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की खबरें आ रही हैं। मगर बेल्जियम में एक बिल्ली के संक्रमित होने का दुर्लभ मामला सामने आया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह एक दुर्लभ मामला है। उनका कहना है कि इंसानों से पशुओं में कोरोना वायरस के फैलने की संभावना बहुत कम है। इंसानों से पशुओं में संक्रमण का जोखिम बहुत ही कम है।

Coronavirus: Cat positive covid 19 in Belgium From owner
cat - फोटो : facebook

दरअसल एक हफ्ते पहले बिल्ली की मालकिन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि बिल्ली में ये वायरस उसकी मालकिन के जरिए आया होगा। क्योंकि एक हफ्ते बाद बिल्ली को भी वायरस से संक्रमित पाया गया है। अपने आप में यह पहला मामला है। इससे पहले कुत्ते में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस कुत्ते में वायरस मालकिन से आया था जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। बाद में कुत्ते की मौत हो गई थी।

Coronavirus: Cat positive covid 19 in Belgium From owner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस मामले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि अब तक पालतू जानवरों से कोरोना के संक्रमण फैलने के प्रमाण नहीं मिला है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के कफ, छींक, या संपर्क से फैल सकता है, लेकिन कुत्ते-बिल्ली या किसी दूसरे जानवर से इसके संक्रमण को लेकर अभी तक कोई प्रमाण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: Cat positive covid 19 in Belgium From owner
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बात करें इस महामारी की तो दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर तैतीस हजार से भी ज्यादा हो गई है। अभी दुनिया भर में कुल संक्रमित लोग 716,101 हैं। भारत में ये संख्या 1000 के पास पहुंच चुकी है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed