फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Captain Tom Moore awarded knighthood for NHS fundraising

कोरोनाः करोड़ों पाउंड चंदा जुटाने वाले पूर्व ब्रिटिश सैनिक को ‘नाइटहुड’ से सम्मानित करेंगी महारानी

Wed, 20 May 2020 09:43 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 20 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Captain Tom Moore awarded knighthood for NHS fundraising
कैप्टन टॉम मूर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की सेना से सेवानिवृत्त हो चुके 100 वर्षीय कैप्टन टॉम मूर को महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) बुधवार को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित करेंगी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में सेवा दे चुके कैप्टन मूर ने हाल ही में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के वास्ते ब्रिटेन में तीन करोड़ बीस लाख पाउंड का चंदा इकठ्ठा करने में सहायता की है।

विज्ञापन


कैप्टन मूर ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा नाइटहुड की उपाधि के लिए उन्हें विशेष रूप से नामित किया गया है। महारानी ने इसे स्वीकृति दे दी है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मूर को कर्नल की मानद रैंक मिल चुकी है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के नियमों के तहत नाइटहुड की उपाधि मिलने के बाद, आधिकारिक रूप से उन्हें कैप्टन सर थॉमस मूर कहा जाएगा।
विज्ञापन


मूर ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतना बड़ा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं महारानी एलिजाबेथ, प्रधानमंत्री और ब्रिटेन की महान जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं हमेशा आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह छोटे स्तर पर शुरू हुआ था और ब्रिटेन की जनता द्वारा दिए गए सम्मान और प्रेम से अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि हमें इस अवसर पर अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले एनएचएस के हमारे नायकों का सम्मान करना चाहिए जो प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी सुरक्षा में लगे हैं।

कर्नल की मानद रैंक दी गई
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कैप्टन मूर को  'राष्ट्रीय संपत्ति' करार दिया है जिन्होंने कोरोना वायरस की धुंध के बीच प्रकाश दिखाने का काम किया। महामारी के दौरान चंदा इकठ्ठा करने के उनके प्रयासों के लिए मूर को 30 अप्रैल को उनके 100वें जन्मदिन के अवसर पर कर्नल की मानद रैंक दी गई थी।

अपने 100वें जन्मदिन से पहले मूर ने चार डंडों वाली बैसाखी के सहारे अपने बगीचे के सौ चक्कर लगाने की योजना बनाई थी जिससे उन्हें हजार पाउंड तक चंदा मिलने की उम्मीद थी।परंतु 100वां चक्कर समाप्त होने के बाद भी लोग चंदा देते रहे और राशि तीन करोड़ पौंड से अधिक हो गई।


विपक्षी पार्टी के नेता ने भी मूर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। ड्यूक ऑफ वेलिंग्टन रेजिमेंट की आठवीं बटालियन में 1940 में शामिल हुए मूर ने भारत और बर्मा में सैन्य सेवा दी थी और उसके बाद सैन्य प्रशिक्षण भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed