फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus And Omicron variant : number of people who died of Covid 19 near 55 lakhs in world, number of infected people increasing again

आंकड़े डराते हैं : विश्व में 55 लाख के करीब पहुंची कोरोना से मरने वालों की संख्या, फिर बढ़ रही संक्रमितों की तादाद

Sun, 02 Jan 2022 01:46 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 02 Jan 2022 01:46 AM IST
सार

जापान के सम्राट नारुहितो ने शनिवार को छह मिनट के एक वीडियो के जरिये लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। पत्नी मासाको के सामने बैठे नारुहितो ने उन देशों के प्रति चिंता जताई, जिनकी टीकों तक पहुंच नहीं है और जहां उचित अस्पताल प्रणालियों का अभाव है।

विज्ञापन
Coronavirus And Omicron variant : number of people who died of Covid 19 near 55 lakhs in world, number of infected people increasing again
इटली में अंतिम संस्कार के लिए रखे गए ताबूत। - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण दुनिया भर में नए साल के रंगारंग उत्सव धूमिल हो गए। हालांकि कुछ देशों ने सार्वजनिक जश्न मनाया लेकिन पेरिस से कुआलालंपुर तक अधिकांश शहरों में नागरिक समारोह रद्द कर दिए गए। इस बीच, दुनिया में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या 55 लाख के करीब पहुंच गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 28.85 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन


पेरिस में आधी रात बिना किसी आतिशबाजी या डीजे सेट के ही बीती। यहां पूरे शहर में अधिकारियों ने एक वैज्ञानिक पैनल की सलाह के बाद आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। कुआलालंपुर में पेट्रोनास टॉवर्स पर पारंपरिक आतिशबाजी के अलावा दुनिया भर में कई आयोजन रद्द कर दिए गए। नीदरलैंड में जहां चार से ज्यादा लोगों के समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया वहीं अमेरिका के न्यूयॉर्क और स्पेन के मैड्रिड शहर में आयोजन स्थलों पर काफी सख्ती बरती गई। 
विज्ञापन


हालांकि ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड में जश्न मनाने की इजाजत दी गई। लंदन में टीवी पर अंतिम समय में जश्न की बात कही गई। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना एक तिहाई बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में रोजाना एक लाख से ज्यादा केस के साथ वैश्विक संक्रमण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जापानी सम्राट ने महामारी के मृतकों के लिए प्रार्थना की
जापान के सम्राट नारुहितो ने शनिवार को लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले लोगों के लिए प्रार्थना की। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब महामारी के कारण नव वर्ष के उपलब्ध पर सम्राट के भवन में कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया गया है।

सम्राट ने छह मिनट के एक वीडियो के जरिये लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। पत्नी मासाको के सामने बैठे नारुहितो ने चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने उन देशों के प्रति चिंता जताई, जिनकी टीकों तक पहुंच नहीं है और जहां उचित अस्पताल प्रणालियों का अभाव है।

यदि असमानता को हरा दें तो महामारी भी हारेगी : डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने टेड्रॉस गेब्रेयेसिस ने कहा है कि कोविड-19 महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि हम असमानता को हराएं। यदि ऐसा हो सका तो वैश्विक महामारी खत्म की जा सकती है। उन्होंने कहा, हमारे पास कई ऐसे हथियार हैं जिससे हम इससे बचाव और इसका सामना कर सकते हैं। अगर हम असमानता को हरा दें तो मुझे भरोसा है कि हम इस बीमारी को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा, गरीब और अमीर देशों में टीकों की असमानता के चलते इसे पूरी तरह हराना असंभव है, क्योंकि आवाजाही को रोकना मुश्किल है। ऐसे में असमानता को खत्म करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed