फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CoronaVirus: afghanistan first suspected corona infected patients treated successfully

अफगानिस्तान में कोरोना का पहला मरीज ठीक होकर घर पहुंचा

Wed, 18 Mar 2020 08:04 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 18 Mar 2020 08:04 PM IST
सार

  • अब तक 22 पॉजिटिव मामले, ईरान से आने वाले अफगानियों से खतरा बढ़ा
  • कोरोना के चलते बड़े व्यापारी ने अपनी तीन इमारतें सरकार को दीं

विज्ञापन
CoronaVirus: afghanistan first suspected corona infected patients treated successfully
Afghan President Ashraf Ghani - फोटो : Social Media

विस्तार

अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसके देश में कोरोना (कोविड-19) का पहला मरीज ठीक होकर घर पहुंच गया है। हेरात प्रांत में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए इस मरीज का इलाज सफलता के साथ किया गया और अब अपने घर में ही अगले कुछ हफ्तों तक एक अलग जगह पर रहेगा। अफगानिस्तान में कोरोना के 22 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्ला मयार ने बताया कि सरकार को इस बात से ज्यादा चिंता है कि ईरान से हजारों की संख्या में अफगानी सिर्फ बुखार की वजह से वापस अफगानिस्तान आ रहे हैं। इससे कोरोना का संक्रमण और बढ़ने की आशंका है। तमाम ट्रांसपोर्ट कंपनियां भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुकी हैं।
विज्ञापन


ईरान से अफगानिस्तान आए नूर मोहम्मद के मुताबिक अफगानिस्तान के पास सीमा पर लोगों की जांच करने के लिए सिर्फ दो डॉक्टर हैं। ऐसे में वह घर नहीं जाना चाहते क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं वो कोरोना के वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुल हेरात ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रमुख फजल मोहम्मद इस बात से खासे आशंकित हैं कि कहीं ईरान से आने वालों की वजह से देशभर में यह वायरस और न फैल जाए, क्योंकि सीमा पर इनकी ठीक तरह से जांच नहीं हो पा रही।


वहीं यहां के एक बड़े व्यापारी इलियास घोरयानी ने अपनी तीन इमारतें सरकार को कोरोना वायरस की आशंका को देखते हुए मरीजों को रखने के लिए दे दी हैं। इनमें 264 कमरे हैं।

ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि सरकार अकेले इस समस्या को दूर नहीं कर सकती, इसके लिए सबको मिलकर आगे आना होगा और सरकार को सहयोग देना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed