{"_id":"5f90e8538ebc3e67a0335af8","slug":"coronavirus-90-healthy-young-people-will-be-infected-with-the-virus-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में 90 स्वस्थ युवाओं को वायरस से किया जाएगा संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में 90 स्वस्थ युवाओं को वायरस से किया जाएगा संक्रमित
Thu, 22 Oct 2020 07:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 22 Oct 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिक एक जोखिम भरा परीक्षण करने की तैयारी कर रहे हैं। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के मुताबिक, चैलेंज स्टडी के तहत 18 से 30 वर्ष के 90 स्वस्थ लोगों को वायरस से संक्रमित किया जाएगा।
विज्ञापन
सह-शोधार्थी प्रो. पीटर ओपनशॉ का कहना है कि इस तरह के अध्ययन किसी रोग के बारे में बहुत अधिक सूचनात्मक होते हैं। परीक्षण को लेकर नियामक संस्थाओं और एथिक्स कमेटी की मंजूरी मिलती है तो अगले साल जनवरी में परीक्षण हुआ और मई 2021 में परिणाम आ जाएगा। नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के विशेषज्ञों को इसके लिए 3.36 करोड़ का बजट जारी होगा। ब्रिटेन पहला देश होगा जहां विमेन चैलेंज ट्रायल को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
पहले चरण में कम स्तर पर संक्रमण
वैज्ञानिकों के अनुसार, पहले चरण में लोगों को वायरस से कम स्तर पर संक्रमित किया जाएगा। इसके बाद वैज्ञानिक ये पता करेंगे कि कैसे वैक्सीन इस स्तर पर शरीर में काम करेगी। इसके अलावा इम्यून सिस्टम और इलाज पर इसका क्या असर हुआ। परीक्षण में शामिल सभी लोग डॉक्टर और वैक्सीन के जानकारों की निगरानी में रहेंगे, जो कई मापदंडों के आधार पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन