फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona virus: the total number of patients across the world crosses 20 crore

चिंताजनक : कोरोना का कहर, विश्वभर में कुल मरीजों का आंकड़ा बीस करोड़ के पार

Fri, 06 Aug 2021 06:16 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला रिसर्च डेस्क, जिनेवा।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, जिनेवा। Published by: Amit Mandal Updated Fri, 06 Aug 2021 06:16 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ के अनुसार बीते सप्ताह मौतों की दर में आठ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीते सप्ताह दुनियाभर में 64 हजार कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Corona virus: the total number of patients across the world crosses 20 crore
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना महामारी की गति तेज हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को बताया कि सबसे अधिक संक्रामक माना जा रहा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट भारत सहित 135 देशों में मिला है। वहीं, बीते सप्ताह 26 जुलाई से एक अगस्त के बीच दुनियाभर में 40 लाख नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने बताया कि बीते एक सप्ताह से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेड्रॉस एडहानोम घेब्रेसस ने बताया कि पूर्वी भूमध्यसागर 37 फीसदी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में कोरोना के सबसे अधिक 33 फीसदी मामले मिल रहे हैं। इसी तरह दक्षिणपूर्व एशिया में संक्रमण के मामले में नौ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौतों का आंकड़ा 42 लाख पार
डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि संक्रमण की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो अगले सप्ताह दुनियाभर में कुल मरीजों का आंकड़ा 21 करोड़ के पार हो जाएगा। वहीं मौतों का आंकड़ा बढ़कर 42 लाख से अधिक हो गया है। आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में संक्रमण के मामले में नौ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते सप्ताह 5,43,420 मामले सामने आए हैं। भारत में भी सात फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है और 2.83 लाख से अधिक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौतों की दर में आठ फीसदी की गिरावट दर्ज
डब्ल्यूएचओ के अनुसार बीते सप्ताह मौतों की दर में आठ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीते सप्ताह दुनियाभर में 64 हजार कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों और पूर्वी भूमध्यसागर में मौतों की दर में48 और 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते सप्ताह इंडोनेशिया में सबसे अधिक 12,444 मरीजों की मौत हुई है। यहां मौतों की दर में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।\\

केरल में 22 हजार से ज्यादा नए मरीज
बीते बुधवार को केरल में कोविड-19 के 22 हजार 414 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,71,563 हो गई। वहीं और 108 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 17,211 हो गई। कोविड-19 जांच को लेकर मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 16.64 लाख से अधिक सैंपल की जांच की गई जिनमें 2.58 फीसदी संक्रमित मिले हैं।


वायरस के दूसरे रूप भी सक्रिय...डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि डेल्टा वैरिएंट के साथ वायरस के दूसरे रूप भी सक्रिय हैं। दुनिया के 182 देशों में अल्फा, 132 देशों में बीटा जबकि 81 देशों में गामा वैरिएंट की मौजूदगी अब भी है। वैज्ञानिकों को डर है कि तीनों वैरिएंट मिलकर अगर कोई और रूप धारण कर लेते हैं तो आने वाले समय में बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक ही व्यक्ति में दो वैरिएंट भी मिले हैं जिसको लेकर सर्तक रहना होगा।

कुल मरीज - 200,276,447
कुल मौतें - 42,57,057

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed