फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona virus: Nigerian president chief of staff dies of covid 19

नाइजीरियाई राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ की कोरोना से मौत

Sat, 18 Apr 2020 09:10 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sat, 18 Apr 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
corona virus: Nigerian president chief of staff dies of covid 19
अफ्रीका में कोरोना वायरस की मार - फोटो : ANI
अफ्रीका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीका के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने यह जानकारी दी है जबकि नाइजीरिया ने बताया कि राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ की भी वायरस के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन


अफ्रीकी महाद्वीप के 54 में से कुल 52 देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं जहां संक्रमितों की कुल संख्या 19,800 है। नाइजीरिया सरकार ने बताया कि राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के चीफ ऑफ स्टाफ अब्बा कयारी की शुक्रवार को कोविड-19 से मौत हो गई।
विज्ञापन


कयारी का मामला अफ्रीका के हाई प्रोफाइल मामलों में से एक है। इससे पहले बुर्कीना फासो में कई सरकारी मंत्री और एक अमेरिकी राजदूत संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को गौर किया कि अफ्रीका में पिछले एक हफ्ते में 51 प्रतिशत मामले बढ़े हैं और मौत में 60 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने आगाह किया है कि जांच की कमी की वजह से यह संभव है कि वास्तविक संख्या सामने आए मामलों से अधिक हो। अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि अगले हफ्ते से 10 लाख से ज्यादा जांच किट दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed