{"_id":"60292e84cc3b95530c24c566","slug":"corona-vaccinnation-in-japan-japan-approves-its-first-covid19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान ने कोरोना के पहले टीके को दी मंजूरी, बुधवार से शुरू होगा टीकाकरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान ने कोरोना के पहले टीके को दी मंजूरी, बुधवार से शुरू होगा टीकाकरण
Sun, 14 Feb 2021 10:00 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान ने रविवार को कोविड-19 के अपने पहले टीके को औपचारिक मंजूरी दे दी और बुधवार से देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उसने फाइजर इंक द्वारा विकसित और आपूर्ति किए जाने वाले टीके को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सरकारी पैनल ने शुक्रवार को कहा था कि जापान में हुए क्लिनिकल ट्रायल में पुष्टि हुई है कि टीके का प्रभाव जापान में भी उतना ही अच्छा है जितना विदेशों में है। इसके बाद यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन
कई देशों ने पिछले साल दिसंबर में ही टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था। अन्य कई देशों ने जनवरी में अभियान शुरू कर दिया था। मौजूदा योजना के तहत जापान में टीकाकरण बुधवार से शुरू होगा और करीब 20,000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन
उसके बाद करीब 37 लाख स्वास्थ्य कर्मियों की बारी आएगी, फिर देश के बुजुर्गों को अप्रैल से टीका लगना शुरू होने की संभावना है। आशा है कि जून तक देश में टीका लगवाने के पात्र सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लग जाएगा।
टीकाकरण को इस साल गर्मियों में राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जापान को फाइजर से 14.4 करोड़ डोज, एस्ट्राजेनेका से 12 करोड़ डोज और मॉडर्ना से करीब पांच करोड़ डोज इस साल के अंत तक मिलने की संभावना है। यह जापान में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त है।