{"_id":"5ed060168ebc3e907a6fe8ed","slug":"corona-may-not-be-over-even-if-vaccine-is-created-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन बन जाए तब भी हो सकता है कोरोना खत्म न हो: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैक्सीन बन जाए तब भी हो सकता है कोरोना खत्म न हो: रिपोर्ट
Fri, 29 May 2020 06:36 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 29 May 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए पूरी दुनिया माथापच्ची कर रही है। कई देशों के वैज्ञानिक इसके वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन इस बीच वैज्ञानिकों के हवाले से एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि वैक्सीन बन भी जाए तब भी हो सकता है कि कोरोना वायरस कभी खत्म न हो। जैसे एचआईवी, चिकेनपॉक्स, मीजल्स आदि हैं।
विज्ञापन
वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी रोग के विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 के लंबे समय तक बने रहना अमेरिका के अगले चरण की महामारी के शोध के लिए अहम होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि तमाम अनिश्चितताओं के बीच नोवल कोरोना वायरस कुछ चीजों में बचा रह जाएगा, जिसे हम भविष्य में गिना सकते हैं। अभी चार स्थानिक कोरोना वायरस मौजूद हैं। कई विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 पांचवां होगा।
विज्ञापन
शिकागो विश्वविद्यालय में विकासमूलक जीवविज्ञानी और महामारी विशेषज्ञ सारा कोबे ने कहा, यह वायरस यहां लंबे समय तक रहेगा। अब सवाल यह है कि हम इसके साथ सुरक्षित कैसे रह सकते हैं। उनके मुताबिक इस महामारी से लड़ने के लिए लगातार कोशिश और राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के पूर्व निदेशक टॉम फ्रीडेन ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि अभी हम ध्यान न दे पाने की कमी से जूझ रहे हैं। हम जो कर रहे हैं वह केवल अल्पकालिक कदम हैं।
विज्ञापन
हमें क्या करना चाहिए
टॉम ने कहा कि लोग अक्सर हमसे पूछते हैं कि हमें वह कौन सा एक काम करना चाहिए। तो मेरा जवाब है, एक काम जो करना चाहिए वह यह कि हमें समझना चाहिए यहां केवल एक चीज नहीं है। हमें इससे लड़ने के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने की जरूरत है। जबकि, अभी हो यह रहा है कि अमेरिका सहित अन्य देश किसी त्वरित वैक्सीन बनाने के लिए व्यग्र हैं।