{"_id":"63b4c01574caad37da6796dc","slug":"corona-infection-lasts-for-months-in-many-parts-of-the-body-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: शरीर के कई हिस्सों में महीनों रहता है कोरोना संक्रमण, सार्स-कोव-2 वायरस पूरी बॉडी में है फैलता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19: शरीर के कई हिस्सों में महीनों रहता है कोरोना संक्रमण, सार्स-कोव-2 वायरस पूरी बॉडी में है फैलता
Wed, 04 Jan 2023 05:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:24 AM IST
सार
यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के शोधकर्ताओं ने अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक किए गए पोस्टमार्टम के नमूनों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले
- फोटो : Pixabay
विस्तार
कोरोना का सार्स-कोव-2 वायरस मस्तिष्क सहित पूरे शरीर में फैलता है और लगभग आठ महीने तक रहता है। कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों के शवों के ऊतकों के नमूनों के विश्लेषण में इसका खुलासा हुआ है।
यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के शोधकर्ताओं ने अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक किए गए पोस्टमार्टम के नमूनों का परीक्षण किया। उन्होंने 11 संक्रमितों में मस्तिष्क सहित तंत्रिका तंत्र के व्यापक नमूने लिए। सभी मरीजों की कोविड-19 से मौत हो गई। जांच में यह भी पता चला और किसी को भी कोविड-19 का टीका नहीं लगाया गया था। परीक्षण के दौरान 38 रोगियों के खून में प्लाज्मा ने सार्स-सीओवी-2 के संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें तीन संक्रमित ऐसे थे जिन्हें प्लाज्मा चढ़ाया गया था।