{"_id":"608362280170b0203939a167","slug":"corona-infection-60-percent-higher-risk-for-patients-not-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: भर्ती न हुए मरीजों को भी 60 फीसदी ज्यादा जोखिम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संक्रमण: भर्ती न हुए मरीजों को भी 60 फीसदी ज्यादा जोखिम
Sat, 24 Apr 2021 08:28 AM IST
Amit Mandal
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:28 AM IST
सार
- नेचर पत्रिका में प्रकाशित इस शोख में 73 हजार से अधिक ऐसे संक्रमितों के मेडिकल रिकॉर्ड खंगाले गए, जिन्हें भर्ती कराने की नौबत आई
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में कोई संक्रमितों को भले ही अस्पतालों में भर्ती न होना पड़ा हो, फिर भी उन पर लंबी बीमारियों और मौत का खतरा मंडरा रहा है। एक अध्ययन में लॉन्ग कोविड के स्वास्थ्य पर लंबे दुष्प्रभाव से जुड़ी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
नेचर पत्रिका में प्रकाशित इस शोख में 73 हजार से अधिक ऐसे संक्रमितों के मेडिकल रिकॉर्ड खंगाले गए, जिन्हें भर्ती कराने की नौबत आई। लेकिन संक्रमण के छह माह के भीतर इन लोगों में अन्य बीमारियों से पीड़ितों की तुलना में मौत का 60 फीसदी ज्यादा जोखिम मिला। साथ ही इन लोगों को छह माह से भी अधिक देखभाल की 20 फीसदी अधिक जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
नई बीमारियों ने भी घेरा
ठीक होने के बाद भी इन्हें लंबे समय तक उन रोगों से जूझना पड़ा जो पहले कभी नहीं हुई। इनमें स्नायुतंत्र से लेकर ह्रदय और पेट-आंत की बीमारियां शामिल हैं। घबराहट व नींद से जुड़े मानसिक रोगों ने भी घेरा।
विज्ञापन
अब तक का सबसे बड़ा शोध
कोरोना पर यह सबसे विस्तृत अध्ययन माना जा रहा है। इसमें एक मार्च से नवंबर 2020 के बीच के उन संक्रमितों को शामिल किया गया, जो अस्पताल में भर्ती बिना ठीक हो गए थे। इन पर खतरे की तुलना 50 लाख गैर कोरोना मरीजों से की गई थी। पता लगा कि 73,345 में से हल्के-मध्यम संक्रमण वाले 1672 लोगों को जान गंवानी पड़ी। शोधकर्ताओं ने यह डाटा अमेरिका में पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य मामला विभाग से लिया था।