फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona epidemic: 3.4 million jobs losted people in Latin America, death toll crosses 10.19 lakh

कोरोना महामारी : लैटिन अमेरिका में गई 3.4 करोड़ की नौकरी, मृतकों की संख्या 10.19 लाख के पार

Fri, 02 Oct 2020 01:23 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 02 Oct 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Corona epidemic: 3.4 million jobs losted people in Latin America, death toll crosses 10.19 lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बृहस्पतिवार को दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां 3.42 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 10.19 लाख को पार कर गया। हालांकि दुनिया में कुल 2.54 करोड़ लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के विश्व श्रम संगठन (आईएलओ) ने बताया कि महामारी के चलते लैटिन अमेरिका में कम से कम 3.4 करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई हैं।

विज्ञापन


विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा 3.42 करोड़ पार, मृतक संख्या 10.19 लाख से ज्यादा
आईएलओ ने कहा है कि किसी भी हाल में सरकारों और संयुक्त राष्ट्र को मिलकर इन लोगों के लिए काम करना होगा, क्योंकि कई दशक बाद इतनी खराब स्थिति देखने को मिली है। यह आंकड़ा आईएलओ के अगस्त की शुरुआत में लगाए अनुमान से अधिक है। आईएलओ के आंकड़े उन नौ देशों के आंकड़ों पर आधारित हैं, जो इस क्षेत्र के कार्यबल का 80 प्रतिशत हिस्सा हैं। संगठन के निदेशक विंसियस पिंहाइरो ने इसे एक अप्रत्याशित चुनौती बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक तीसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियां बेहतर हुई हैं और रोजगार के हालातों में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र कम उत्पादकता और आय में असमानता जैसी संरचनात्मक समस्याओं का सामना करना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लैटिन अमेरिका में कई बुनियादी समस्याएं हैं। इसके लिए एक योजना शीघ्र ही तैयार करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल में सख्त हुई सरकार
इस्राइल में मनमानी पाबंदियों का आरोप लगाकर लोग पिछले कुछ दिनों से लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। लेकिन, सरकार ने अब सख्त रुख अपना लिया है। संसद में एक कानून पास किया गया है, जिसके तहत विरोध प्रदर्शन गैरकानूनी होंगे। नए कानून के मुताबिक लोग अब एक किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा भी नहीं कर सकेंगे।

अर्जेंटीना में कोरोना के 14,392 नए मामले
अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14,392 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 751,001 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार देर शाम बताया कि इससे एक दिन पहले, अर्जेंटीना में कोरोना के 13,477 नए मामले सामने आये थे और 406 लोगों की मौतें हुई थीं।


सिंगापुर ने विदेशी पर्यटकों को आने की अनुमति दी
सिंगापुर ने अगले हफ्ते से कोरोना वायरस के हॉट स्पॉट रहे विक्टोरिया राज्य को छोड़कर वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को देश में आने की अनुमति दे दी है। पिछले महीने यहां ब्रूनेई और न्यूजीलैंड से आने वाले पर्यटकों पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया था। अपने हवाई अड्डे को फिर से खोलने में मदद करने के लिए सिंगापुर काफी एहतियात बरते के साथ सावधानीपूर्वक अपनी सीमाओं को फिर से खोल रहा है। विमानन अधिकरण ने कहा कि इन दोनों देशों से संक्रमण के मामलों के आने का खतरा कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed