फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   corona effect millions are facing food crisis in america feed providing food to needy through volunteers

अमेरिका में भोजन संकट से गुजर रहे हैं 1.7 करोड़ लोग, दो लाख स्वयंसेवक पहुंचा रहे खाना

Tue, 12 May 2020 09:36 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 12 May 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
corona effect millions are facing food crisis in america feed providing food to needy through volunteers
अमेरिकियों के सामने खड़ा हुआ भोजन संकट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। यहां अब तक 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 80 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। यहां दो महीने में 1.7 करोड़ लोगों के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है। दो महीने में यह संख्या 46 प्रतिशत तक बढ़ी है। 

विज्ञापन



अमेरिका में कोरोना और अन्य वजहों से भूखे रहने वाले लोगों की संख्या साढ़े पांच करोड़ हो चुकी है। ऐसे में फूड सिक्योरिटी और भुखमरी पर काम करने वाला राष्ट्रीय संगठन 'फीड' लोगों तक खाना पहुंचा रहा है। फीड अमेरिका की सीईओ कैटी फिजगेराल्ड का कहना है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखकर लगता है कि हालात हमारे नियंत्रण से बाहर जा चुके हैं। इस तरह की परिस्थिति में कोई भी खाद्य सुरक्षा के संकट में पड़ सकता है। स्थिति और भयावह हो सकती है।
विज्ञापन



अमेरिका में ऐसे लोगों की तादाद बढ़ रही है जिनके सामने खाने-पीने का संकट पैदा हो गया है। कोरोना से पहले देश में 3.7 करोड़ लोग इस संकट से जूझ रहे थे। अब कोरोना और बेरोजगारी के कारण केवल दो महीने में इसमें और 1.7 करोड़ लोग जुड़ गए हैं। यानी लगभग साढ़े पांच करोड़ लोग इस संकट से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटी ने कहा कि अभी बड़ी चुनौती यह है कि हमारे पास उतना भोजन नहीं है जितना कि हमारे फूड बैंक को मांग पूरी करने के लिए चाहिए। फिलहाल 30 प्रतिशत ज्यादा लोगों को मदद चाहिए। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जिन्होंने जिंदगी में कभी किसी से खाने-पीने की मदद नहीं मांगी थी।


फीड की सीईओ के अनुसार इस समय खाद्य पदार्थों को सहेजना चाहिए। फीड 60 हजार एजेंसियों के जरिए अमेरिकियों तक खाना पहुंचा रहा है। इसमें दो लाख स्वयंसेवक उसकी मदद कर रहे हैं। न्यू रिपोर्टिंग सिस्टम, वेबिनॉयर और तकनीक के जरिए लोगों की रियल टाइम मदद की जा रही है। इसमें जरूरतमंद की लोकेशन शेयर की जाती है और टीम उसके पास पहुंचकर मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed