फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona crisis: 225 global leaders including Sen, Satyarthi, Basu demand $ 25 trillion plan

कोरोना संकट: सेन, सत्यार्थी, बासु समेत 225 वैश्विक नेताओं ने की 25 खरब डॉलर के प्लान की मांग

Wed, 03 Jun 2020 07:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 03 Jun 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
Corona crisis: 225 global leaders including Sen, Satyarthi, Basu demand $ 25 trillion plan
फाइल फोटो - फोटो : PTI

भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन और कैलाश सत्यार्थी और अर्थशास्त्री कौशिक बासु समेत 225 वैश्विक नेताओं ने कोरोना वायरस से वैश्विक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था को पहुंचे नुकसान से निपटने का मंत्र तलाशने की कोशिश की। इन लोगों ने जी-20 देशों की एक बैठक तत्काल बुलाए जाने की अपील की और महामारी के प्रभावों से निपटने के लिए 25 खरब डॉलर के रिकवरी प्लान लागू करने को मंजूरी दी।

विज्ञापन


विश्व के 225 पूर्व और वर्तमान नेताओं के हस्ताक्षर वाले पत्र में इन मुद्दों को उठाया गया है। जी-20 देशों ने घोर आर्थिक मंदी की संभावनाओं के बीच 26 मार्च को आपात बैठक बुलाकर महामारी के प्रभावों से निपटने के लिए 50 खरब डॉलर जुटाने की हामी भरी थी। बता दें कि महामारी के चलते विश्व स्तर पर जहां 3.75 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, वहीं इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी करारा झटका दिया है, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। 
विज्ञापन


इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में सेन, सत्यार्थी और बासु के अलावा पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन और टोनी ब्लेयर, यूएन के पूर्व महासचिव जनरल बान की-मून, अमेरिकी महासभा की  पूर्व अध्यक्ष मारा फर्नांडा एस्प्पिनोसा, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगे आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed