फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona cases in uk sees highest ever daily covid cases, 78610 new patients amid Omicron spread

ब्रिटेन में कोरोना का कोहराम: टूटे संक्रमण के सारे पिछले रिकॉर्ड, एक ही दिन में आ गए 78 हजार से अधिक मामले

Thu, 16 Dec 2021 09:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Dec 2021 09:07 AM IST
सार

ब्रिटेन में कोरोना विस्फोट के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियों पर पानी फिर सकता है। देश में अब तक के सबसे अधिक 78,610 दैनिक कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Corona cases in uk sees highest ever daily covid cases, 78610 new patients amid Omicron spread
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ओमिक्रॉन के कहर के बीच ब्रिटेन से डराने वाली खबर आ रही है। दरअसल, यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के सारे पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार देश में अब तक के सबसे अधिक 78,610 दैनिक कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां अब तक एक करोड़ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जबकि ब्रिटेन की कुल आबादी लगभग 6.7 करोड़ है।

विज्ञापन


कोरोना की सबसे तेज लहर आ सकती है: पीएम बोरिस जॉनसन
पूरे ब्रिटेन में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ने के साथ, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संक्रमण की तेज लहर की चेतावनी दी है। हालांकि उन्हें मंगलवार को उस समय जोरदार झटका लगा जब उनके 100 से अधिक सांसदों ने महामारी के बढ़ते प्रसार को रोकने के उपाय के खिलाफ मतदान किया।
विज्ञापन


क्रिसमस और न्यू ईयर पर लोग हो सकते हैं निराश 
स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि यूरोप में क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियां जोरों पर है लेकिन इस तरह से संक्रमण की बढ़ती रफ्तार लोगों को निराश कर सकती है। इस बीच यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए तैयार है। यहां करीब 66 फीसदी आबादी संपूर्ण टीकाकरण करा चुकी है। लेकिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed