फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona cases across 6.80 crores in the world, so far 15.53 lakh people died

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 6.80 करोड़ पार, 15.53 लाख से ज्यादा लोग गंवा चुके अपनी जान

Wed, 09 Dec 2020 01:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 09 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Corona cases across 6.80 crores in the world, so far 15.53 lakh people died
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

दुनिया भर में अब तक घातक वायरस से 6.80 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित चुके हैं, जबकि 15.53 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, अमेरिका में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद न्यूयार्क शहर में प्राथमिक स्कूल खोल दिए गए हैं। जबकि फ्रांस ने स्पष्ट कह दिया है कि वह देश से फिलहाल लॉकडाउन नहीं हटाएगा।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में दोबारा खोले गए स्कूल
अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद न्यूयार्क शहर में प्राथमिक स्कूल खोल दिए गए हैं। न्यूयॉर्क में करीब 10 लाख छात्र हैं और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहां मात्र दो सप्ताह पहले स्कूल बंद किए गए थे, लेकिन अभिभावकों के दबाव बनाने के बाद प्राथमिक स्कूल पुन: खोलने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने भी कहा है कि यदि जांच बढ़ा दी जाए तो स्कूल खोलना सुरक्षित है। अमेरिका में संक्रमण के प्रतिदिन औसतन दो लाख मामले सामने आ रहे है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में एक करोड़ 48 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और दो लाख 80 हजार लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन: 90 साल महिला को पहली फाइजर वैक्सीन का टीका
ब्रिटेन में मंगलवार से टीकाकरण की शुरुआत हुई है। यहां कि ब्रिटेन की 90 साल की माग्रेट कीनन फाइजर की वैक्सीन लेने वाली दुनिया की पहली शख्स बन गई हैं। उन्हें यह टीका सेंट्रल इंग्लैंड के लोकल कोवेंट्री अस्पताल में यह टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद कीनन ने कहा- मुझे खुशी है कि मैं यह कोरोना वैक्सीन लेने वाली पहली इंसान हूं। मुझे खुशी है कि अब मैं नए साल पर निश्चिंत होकर अपने परिवार के साथ समय बिता पाऊंगी। 


हांगकांग: जिम और सैलून रहेंगे बंद, 6 बजे के बाद नहीं जा सकेंगे रेस्तरां
हांगकांग में मंगलवार से फिर से सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़ी पाबंदियां सख्त कर दी गईं। नियमों के अनुसार शाम 6 बजे के बाद लोग रेस्तरां  नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा जिम और सैलून बंद रहेंगे। हांगकांग की चीफ एक्जीक्यूटिव कैरी लाम ने मंगलवार को कहा, संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के कारण नियमों में सख्ती बरती गई है। यहां अब तक कुल 7076 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed