फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Controversy over school chapter in China asking girls not to dress provocatively to avoid sexual abuse

China: चीन में स्कूल चैप्टर पर छिड़ा विवाद, जिसमें कहा गया है 'भड़काऊ पहनावे के कारण होता है यौन उत्पीड़न'

Tue, 15 Aug 2023 10:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 15 Aug 2023 10:40 AM IST
सार

चीन में एक स्कूल पाठ्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। पाठ्यक्रम यौन उत्पीड़न से जुड़ा है, जिसमें कहा गया है कि लड़कियों को भड़काऊ, अंग दिखावे वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए

विज्ञापन
Controversy over school chapter in China asking girls not to dress provocatively to avoid sexual abuse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में एक स्कूल पाठ्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। पाठ्यक्रम यौन उत्पीड़न से जुड़ा है, जिसमें कहा गया है कि लड़कियों को भड़काऊ, अंग दिखावे वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए और न ही चुलबुली बातें करनी चाहिए। पाठ्यक्रम में कहा गया है कि अगर लड़कियां इन बातों से परहेज नहीं करेंगी तो उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मामला ग्वांगडोंग के झाओकिंग में स्थित एक मिडिल स्कूल का है। इस स्कूल में पिछले साल मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा को सिलेबस में शामिल किया गया, लेकिन इसकी पाठ्य सामग्री में यौन उत्पीड़न और अन्य ऐसी ही चीजों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


लड़कियों के कपड़े पारदर्शी और दिखावटी नहीं होने चाहिए
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़कियों को पता होना चाहिए अपनी सुरक्षा कैसे करें, उनके कपड़े पारदर्शी और दिखावटी नहीं होने चाहिए साथ ही शब्द और कर्म सही होगें तो वे यौन शोषण से बच सकेंगी। विवादास्पद शिक्षण सामग्री की कुछ तस्वीरें इसी महीने सामने आईं, जिसने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया। कई लोग इसके लिए रूढ़िवादी सोच को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, उनका मानना है कि इस तरह का पाठ्यक्रम पितृसत्तात्मक समाज के भीतर व्याप्त लैंगिक असमानता को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, स्थानीय शिक्षा अधिकारियों ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि पाठ्यक्रम सामग्री ने नागरिकों के बीच गलतफहमी पैदा की है। बयान में कहा गया कि व्याख्यान में कुछ अनुचित अभिव्यक्तियां थीं, जिससे ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं  के बीच गलतफहमी पैदा हुई। काउंटी शिक्षा ब्यूरो ने घटना की निंदा की और स्कूल को सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया।


सोशल मीडिया पर इस चैप्टर के कुछ फोटोज भी वायरल हो रहे हैं। इनको भी कुछ लोगों ने आपत्तिजनक बताया है। एक यूजर ने कहा कि बेहतर होगा अगर स्कूल अपने टीचर्स को सही ट्रेनिंग दे। इसके बजाए वो दूसरे लोगों को सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed