फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Consequences For US Pilots Could've Been Catastrophic Yemen Chats Revealed in report

US Officials Chat Leaked: 'पायलटों के लिए भयावह हो सकते थे परिणाम', रिपोर्ट में खारिज किया गया ट्रंप का दावा

Thu, 27 Mar 2025 04:06 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Mar 2025 04:06 AM IST
सार

US Officials Chat Leaked: अमेरिका की एक पत्रिका ने ट्रंप के दावे को गलत ठहराते हुए लीक हुई चैट के स्क्रीनशॉट और पूरे टेक्स्ट को साझा किया। रिपोर्ट पता चलता है कि यमन पर बमबारी की जानकारी हमले से दो घंटे पहले ही सार्वजनिक हो चुकी थी। यह अमेरिकी सैन्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।

विज्ञापन
Consequences For US Pilots Could've Been Catastrophic Yemen Chats Revealed in report
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि यमन में हूती विद्रोहियों पर 15 मार्च को किए गए हमले की कोई गोपनीय जानकारी लीक नहीं हुई थी। लेकिन एक अमेरिकी पत्रिका ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में इस दावे को गलत ठहराया। 

विज्ञापन


'द अटलांटिक' पत्रिका ने लीक हुई चैट के पूरे टेक्सट और स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमे पता चला कि हमले से दो घंटे से ज्यादा समय पहले ही बमबारी की सटीक जानकारी सामने आ चुकी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि यह जानकारी अगर गलत हाथों में पड़ जाती, तो अमेरिकी पायलटों और अन्य सैन्यकर्मियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता था। 
विज्ञापन


ये भी पढें: शिक्षक प्रशिक्षण फंड में कटौती पर अड़ी ट्रंप सरकार, सुप्रीम कोर्ट से मांगी अनुमति; संघीय जज ने लगाई थी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरअसल, मैसेजिंग एप्प 'सिग्नल' पर एक ग्रुप चैट में 'द अटलांटिक' के प्रधान संपादक जेफ्री गोल्डबर्ग को भी गलती से जोड़ लिया गया था। इस ग्रुप में बमबारी की योजना पर चर्चा हो रही थी। ग्रुप में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सीआईए के निदेशक जॉन रैटक्लिफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज, विदेश मंत्री मार्को एंटोनियो रुबियो और खुफिया निदेश तुलसी गबार्ड सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। 


रिपोर्ट में बताया गया कि रक्षा मंत्री हेगसेथ ने पहले कहा था कि युद्ध की किसी योगना को मैसेज में साझा नहीं किया गया था। लेकिन जब ट्रंप प्रशासन ने 'द अटलांटिक' पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, तो पत्रिका ने पूरी चैट को सार्वजनिक करने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि इसमें कोई गोपनीय जानकारी नहीं थी, लेकिन हम इस चैट को प्रकाशित करने का समर्थन नहीं करते। यह उच्च-स्तरीय अधिकारियों के बीच एक निजी चर्चा थी, जिसमें संवेदनशील जानकारी थी। 

ये भी पढें: ऑटो आयात पर आज टैरिफ की घोषणा करेंगे ट्रंप, जानिए अमेरिका के लिए क्यों चुनौती बन सकता है ये फैसला

पत्रिका ने कहा कि विशेषज्ञों ने कई बार चेतावनी दी थी कि चैट के लिए 'सिग्नल' का उपयोग इतनी संवेदनशील चर्चाओं को करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। जेफ्री गोल्डबर्ग को बमबारी की योजना की जानकारी दो घंटे से पहले ही मिल गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह जानकारी (खासतौर पर अमेरिकी विमानों के यमन के लिए उड़ान भरने का सटीक समय) गलत हाथों में चली जाती, तो अमेरिकी पायलटों और सुरक्षाकर्मी और भी बड़े खतरे में पड़ सकते थे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed