फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump will announce auto tariffs at White House news conference

US: ट्रंप का विदेश में बने वाहनों पर 25% टैरिफ लगाने का एलान, कार की कीमतों और नौकरियों पर पड़ सकता है असर

Thu, 27 Mar 2025 04:44 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Mar 2025 04:44 AM IST
सार

US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश में बनी कारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इस फैसले से अमेरिका का व्यापारिक साझेदारों के साथ तनाव बढ़ सकता है। यह टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा। इससे कारों की कीमत व नौकरियों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Trump will announce auto tariffs at White House news conference
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऑटो आयात पर भारी टैरिफ लगाने का एलान किया। इस फैसले अमेरिका का व्यापारिक साझेदारों के साथ तनाव बढ़ सकता है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, हम अमेरिका के बाहर बनी सभी कारों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। लेकिन अगर कार अमेरिका में बनी है, तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। 

विज्ञापन

 
यह टैरिफ दो अप्रैल से लागू होंगे और विदेश में बनी कारों व हल्के ट्रकों पर असर डालेगा। यह मौजूदा टैरिफ के अतिरिक्त होगा। जनवरी में दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप पहले कनाडा, मैक्सिको और चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ लगा चुके हैं। इसके अलावा, इस्पात और एल्युमिनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। लेकिन इससे पहले उन्होंने उत्तर अमेरिका में प्रभावित ऑटो कंपनियों को टैरिफ से अस्थायी राहत दी। 
विज्ञापन

  
अमेरिका के वित्तीय बाजार में मचा हड़कंप
ट्रंप की व्यापार नीतियों के कारण अनिश्चितता की आशंका से वित्तीय बाजारों में हलचल बढ़ गई है। वहीं, टैरिफ के असर के डर से हाल के महीनों में उपभोक्ताओं के भरोसे में गिरावट देखी गई है। ट्रंप के एलान से पहले वॉल स्ट्रीट में गिरावट आई, जहां टेक सेक्टर पर केंद्रित नैस्डैक दो फीसदी नीचे चला गया। जनरल मोटर्स के शेयर 3.1 फीसदी शेयर गिरे, जबकि फोर्ट के शेयर में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों के साथ बढ़ सकता है टकराव
ट्रंप प्रशासन टैरिफ को राजस्व बढ़ाने और अमेरिकी उद्योगों को बढ़ावा देने का जरिया मानता है। इस फैसले से जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा, मैक्सिको और जर्मनी जैसे करीबी सहयोगियों के साथ अमेरिका के संबंध प्रभावित हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Canada: लिबरल पार्टी ने सांसद चंद्र आर्य को चुनाव लड़ने से रोका, भारत सरकार से करीबी संबंध का लगाया आरोप


कार की कीमतों और नौकरियों पर पड़ सकता असर
अमेरिका में बिकने वाली करीब 50 फीसदी कारें ही देश में बनाई जाती हैं। वहीं, आयात की गई कारों में से करीब आधी मैक्सिको और कनाडा से आती हैं, जबकि जापान, दक्षिण कोरिया और जर्मनी भी बड़े आपूर्तिकर्ता हैं। ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ कारों की कीमत को हजारों डॉलर तक बढ़ा सकता है और नौकरियों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। 

सेमीकंडक्टर उद्योग पर भी टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप
ऑटोमोबाइल उद्योग के अलावा, ट्रंप दवा और सेमीकंडक्टर जैसे उद्योगों पर भी टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने लकड़ी और दवाओं पर टैरिफ लगाने के अपने इरादे की पुष्टि की। ऑटोमोबाइल पर टैरिफ की यह घोषणा दो अप्रैल से पहले की गई है, जिसे ट्रंप ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए मुक्ति दिवस कहा है। उन्होंने इस दिन कई व्यापारिक साझेदारों पर जवाबी शुल्क लगाने का वादा किया है, ताकि वॉशिंगट के साथ व्यापार को संतुलित किया जा सके। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed