Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump asks Supreme Court for OK to cut teacher-training money as part of anti-DEI push

US: शिक्षक प्रशिक्षण फंड में कटौती पर अड़ी ट्रंप सरकार, सुप्रीम कोर्ट से मांगी अनुमति; संघीय जज ने लगाई थी रोक

Thu, 27 Mar 2025 01:26 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Mar 2025 01:26 AM IST
सार

US: ट्रंप प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अनुदान में कटौती की अनुमति मांगी है। एक निचली अदालत ने इस पर अस्थायी रोक लगाई थी। डेमोक्रेटिक पार्टी शासित राज्यों ने इसे विविधता और समानता कार्यक्रमों को खत्म करने की कोशिश बताया, जबकि ट्रंप सरकार इसे फिजूलखर्ची मान रही है।

विज्ञापन
Trump asks Supreme Court for OK to cut teacher-training money as part of anti-DEI push
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए दिए जाने वाली करोड़ो डॉलर की धनराशि में कटौती करने की अनुमति दे। बोस्टन के एक संघीय जज ने इन कटौतियों पर अस्थायी रोक लगा दी थी, क्योंकि इससे देशभर में शिक्षकों की कमी को दूर करने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावित हो रहे थे। प्रशासन ने इस रोक को हटाने का आग्रह किया था, लेकिन अपीलीय अदालत ने उसकी मांग खारिज कर दी थी।

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने यह दलील देते हुए शीर्ष कोर्ट से इस मामले में दखल की मांग की है कि कई संघीय जज गलत तरीके से इसे करोड़ों डॉलर का अनुदान जारी रखने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील पर शुक्रवार तक जवाब मांगा है।    
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ऑटो आयात पर आज टैरिफ की घोषणा करेंगे ट्रंप, जानिए अमेरिका के लिए क्यों चुनौती बन सकता है ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला तब सामने आया, जब अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज म्योंग जौन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व वाले आठ राज्यों के अनुरोध पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया। इन राज्यों ने दलील दी थी कि ट्रंप प्रशासन की यह कटौती विविधता, समानता और समावेशन कार्यक्रमं को समाप्त करने के प्रयासों से प्रेरित हो सकती है। 


ट्रंप ने की थी शिक्षा विभाग को समाप्त करने की घोषणा
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके शिक्षा विभाग को समाप्त करने की घोषणा की थी। उनकी सरकार ने विभाग के कई कार्यों में बड़े बदलाव शुरू किए हैं, जिनमें उन दर्जनों अनुबंधों को रद्द करना भी शामिल है, जिन्हें उन्होंने अनावश्यक और फिजूलखर्ची बताया था। कार्यवाहक सॉलिसिटर जनरल सारा एम. हैरिस ने कहा कि जब तक इन आदेशों की समीक्षा नहीं होती, जिला कोर्ट सरकारी धन के मामलों में बार-बार दखल देती रहेंगी। 

ये भी पढ़ें : कनाडा में लिबरल पार्टी ने सांसद चंद्र आर्य को चुनाव लड़ने से रोका, भारत सरकार से करीबी संबंध का लगाया आरोप

मुकदमों से धीमी हुई ट्रंप के एजेंडे की रफ्तार
न्याय विभाग ने कोर्ट के उन चार और आदेशों के खिलाफ आपातकालीन अपील दायर की है, जिन्होंने प्रशासन की नीतियों पर रोक लगा थी। फिलहाल, इन मुकदमों की वजह से ट्रंप की योजनाओं की गति धीमी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने अभी उस अपील पर फैसला नहीं दिया है, जिसमें जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने की ट्रंप की योजना पर रोक हटाने की मांग की गई है। इसके अलावा, हजारों संघीय कर्मचारियों की फिर से बहाली के आदेश को रोकने की अपील भी लंबित है। 

संबंधित वीडियो-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed