फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Conflict in the Republican Party after impeachment against Donald Trump

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के बाद रिपब्लिकन दो-फाड़, मचा संग्राम

Fri, 15 Jan 2021 06:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Jan 2021 06:25 AM IST
विज्ञापन
Conflict in the Republican Party after impeachment against Donald Trump
लिज चेनी - फोटो : twitter

अमेरिकी सदन के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रपति के कट्टर समर्थक सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने वाले वरिष्ठ पार्टी सदस्यों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


महाभियोग का समर्थन कर पर रिपब्लिकन पार्टी में नंबर तीन नेता और सदन में पार्टी विधायी दल की नेता लिज चेनी के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। उल्लेखनीय है कि दस रिपब्लिकन सांसदों ने भी प्रस्ताव का समर्थन में वोट किया है। दोनों गुटों के समाधान के बीच पार्टी दो फाड़ होती नजर आ रही है।
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के धुर कंटरपंथी फ्रीडम कॉकस के अध्यक्ष और एरीजोना से प्रतिनिधि एंडी बिग्स, ओहियो के सांसद जिन जॉर्डन और फ्लोरिडा के मैट गाएज ने सदन में रिपब्लिकन दल की नेता पद से चेनी के इस्तीफे की मांग के लिए अभियान शुरु कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं के मुताबिक, चेनी द्वारा महाभियोग के पक्ष में वोट देने से सदन में रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस की बदनामी हुई है और पार्टी में द्वेष फैला है। गाएज ने एक चैनल से कहा कि ये दस सांसद महारे नेता नहीं हो सकते।

पूर्व राष्ट्रपति डिक की बेटी लिज ने इस मुहिम के बावजूद इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है। साथ ही ट्रंप विरोधी सदस्यों ने भी उनके समर्थन में आवाज बुलंद की है।


इलिनॉयस से रिपब्लिकन सांसद एडम किंजिंगर ने कहा, दो दिन पहले के मुकाबले आज ज्यादा पार्टी सदस्य लिज चेनी के साथ हैं, उन्होंने कहा, जॉर्डन जैसे रिपब्लिकन नेताओं ने संसद पर हमले के लिए भीड़ को उकसाया और नतीजे में महाभियोग प्रस्ताव आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed