{"_id":"5d58603b8ebc3e899c0596ea","slug":"computer-disturbed-at-us-airports-thousands-of-passengers-of-many-planes-were-disturbed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी हवाई अड्डों पर कंप्यूटर 'डिस्टर्ब', कई विमानों के हजारों यात्री हुए परेशान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी हवाई अड्डों पर कंप्यूटर 'डिस्टर्ब', कई विमानों के हजारों यात्री हुए परेशान
Sun, 18 Aug 2019 01:44 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:44 AM IST
सार
- यात्रियों को अमेरिकी हवाई अड्डों पर लंबी लाइनों में लगना पड़ा
- उड़ानों में कोई बदलाव नहीं, लेकिन हवाई यात्रा में देरी हुई
- केवल डलास एयरपोर्ट पर करीब पांच हजार यात्री फंसे रहे
विज्ञापन
अमेरिकन एयरलाइंस
विस्तार
अमेरिकी हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से कंप्यूटरों के रुकने के कारण देश भर की उड़ानें प्रभावित हुईं और यात्रियों को लंबी लाइनों में लगे रहना पड़ा जिसके चलते उनकी यात्रा में देरी हुई। कंप्यूटरों के प्रभावित होने से अमेरिकी सीमा शुल्क व सीमा सुरक्षा एजेंसी के पसीने छूट गए। इस बीच हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले और विदेश जाने वाले यात्रियों को चेतावनी जारी करनी पड़ी।
विज्ञापन
अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने जानकारी दी कि शाम तक पूर्वी तट पर सिस्टम दोबारा चलने लगा था। एजेंसी ने इसमें आई खराबी का विवरण नहीं दिया लेकिन प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी सुरक्षा से संबंधित डाटाबेस तक पहुंचने और लोगों को मैन्युअली स्क्रीन करते समय सुरक्षा मानकों को बनाए रखने में सक्षम थे। जॉर्ज वाशिंगटन विवि की एसोसिएट प्रोफेसर ने डलास एयरपोर्ट पर अनुमान लगाया कि अकेले यहीं पर करीब 5,000 लोग लंबी लाइनों में फंसे रहे। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सिस्टम के फिर ऑनलाइन होने तक वैकल्पिक प्रक्रियाओं का सहारा दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
उड़ानों में नहीं हुआ बदलाव
अमेरिकन एयरलाइंस प्रवक्ता रोस फेंस्टीन ने कहा कि उन्हें रुकावट की जानकारी है और वे अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के संपर्क में है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि उड़ानों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले दो जनवरी, 2017 को भी सिस्टम चार घंटे के लिए डाउन होने से यात्रियों को परेशानी हुई थी।