China Communist Party Congress: खुद की ताजपोशी के लिए जिनपिंग ने ही तय किए नियम, सीपीसी कांग्रेस आज से
20वीं कांग्रेस की बैठक के लिए सभी नियम और कायदे शी जिनपिंग के द्वारा ही तय किए गए हैं। आज होने वाली बैठक में वह 2,296 निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के राष्ट्रपति के रूप में शी जिनपिंग की ताजपोशी से पहले कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने उनके समर्थन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की महत्वपूर्ण 20वीं कांग्रेस रविवार से शुरू होगी। इसमें चीन सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, लेकिन राष्ट्रपति के तौर पर शी जिनपिंग के रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल को मंजूरी दी जाएगी। इससे सर्वोच्च पद पर 10 साल के कार्यकाल का तीन दशक पुराना नियम भी समाप्त हो जाएगा। कांग्रेस के प्रवक्ता सुन येली ने स्थानीय और विदेशी मीडिया के चुनिंदा प्रश्नों के जवाब देते हुए बताया कि बैठक 16 से 22 अक्तूबर तक बंद कमरे में होगी।
जिनपिंग ने खुद तय किए नियम
20वीं कांग्रेस की बैठक के लिए सभी नियम और कायदे शी जिनपिंग के द्वारा ही तय किए गए हैं। रविवार को होने वाली बैठक में वह 2,296 निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब तीसरे कार्यकाल के लिए जिनपिंग का कड़ा विरोध हो रहा है।
बदलेगी जिनपिंग की कैबिनेट
राष्ट्रपति के नाम की घोषणा से पहले कम्युनिस्ट पार्टी जिनपिंग की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने वाली है। बैठक में शी जिनपिंग को छोड़कर दूसरे नंबर के नेता प्रधानमंत्री ली केकियांग को बदला जाएगा। वांग यी के स्थान पर नए विदेश मंत्री की भी नियुक्ति होगी। बैठक से पहले बीजिंग में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि शहर के कुछ इलाकों को लगभग बंद कर दिया गया है और कई ओवरपास पर पुलिस तैनात की गई है।
कई स्थानों पर दिखाई दिए नीति विरोधी बैनर
सख्त जीरो कोविड नीति के खिलाफ नागरिकों में आक्रोश है। इसका प्रमाण दिखा विश्वविद्यालयों और तकनीकी कंपनियों का घर कहे जाने वाले हैदियान जिले में। यहां एक पुल पर लगे बैनर में उन्होंने अपनी चाहत का इजहार कुछ इस तरह किया- कोविड टेस्ट नहीं, सांस्कृतिक क्रांति नही, लॉकडाउन नहीं, नेता नहीं...। यह पहला मौका है जब जिनपिंग के खिलाफ ऐसे बैनर नजर आए हैं। चीन की राजधानी बीजिंग की सड़कों पर इन बैनरों की कई तस्वीरें व वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हुए। हालांकि ट्विटर चीन में ब्लॉक है। जिनपिंग के खिलाफ सोशल मीडिया में नाराजगी तब खुलकर सामने आई है, जब चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का 10 साल में दो बार होने वाला सम्मेलन रविवार से शुरू होने वाला है।
बैनरों पर लिखे थे कई नारे
इन बैनरों पर राष्ट्रपति जिनपिंग को पद से हटाने और कठोर कोरोना पाबंदियां खत्म करने की मांग की गई थी। सोशल मीडिया में वायरल ये बैनर बीजिंग के उत्तर-पश्चिमी हैदियान जिले में लगे नजर आए थे। कुछ ही समय में स्थानीय प्रशासन ने उन्हें हटवा दिया, लेकिन तब तक इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में फैल चुकी थी।