{"_id":"68c23e22075109131703f6bb","slug":"colorado-shooting-evergreen-high-school-attacker-student-dies-after-shooting-two-classmates-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Colorado Shooting: कोलोराडो हाईस्कूल में गोलीबारी, दो साथियों पर गोली चलाने के बाद हमलावर छात्र ने खुद को मारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Colorado Shooting: कोलोराडो हाईस्कूल में गोलीबारी, दो साथियों पर गोली चलाने के बाद हमलावर छात्र ने खुद को मारा
Thu, 11 Sep 2025 08:42 AM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:42 AM IST
सार
कोलोराडो के एवरग्रीन हाईस्कूल में एक छात्र ने गोलीबारी कर दो साथियों को घायल कर दिया और फिर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद अभिभावकों और छात्रों में दहशत फैल गई। यहां 900 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। यह इलाका जंगलों से घिरा है और स्कूल कस्बे के केंद्र से करीब एक मील दूर स्थित है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कोलोराडो राज्य के एवरग्रीन हाईस्कूल में बुधवार दोपहर एक छात्र ने गोलीबारी कर दी। हमलावर छात्र ने दो साथियों को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जेफरसन काउंटी शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, गोलीबारी स्कूल के अंदर और बाहर दोनों जगह हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और पांच मिनट के भीतर हमलावर को ढूंढ निकाला। इस दौरान किसी अधिकारी ने गोली नहीं चलाई।
घायलों की हालत
सेंट एंथनी अस्पताल के सीईओ केविन कुलिनन ने बताया कि दोनों घायल छात्रों को पहले गंभीर स्थिति में लाया गया था। बाद में एक छात्र की हालत स्थिर बताई गई, जिसकी चोटें जानलेवा नहीं थीं। डॉक्टर ब्रायन ब्लैकवुड ने ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया। इसके साथ ही दोनों छात्रों की उम्र सार्वजनिक नहीं की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ट्रंप के करीबी, टर्निंग प्वाइंट US के संस्थापक और युवाओं के हीरो; जानिए चार्ली किर्क के बारे में
स्कूल और इलाके में अफरा-तफरी
एवरग्रीन हाईस्कूल में 900 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। यह इलाका जंगलों से घिरा है और स्कूल कस्बे के केंद्र से करीब एक मील दूर स्थित है। घटना के बाद अभिभावक पास के एक प्राथमिक विद्यालय में इकट्ठा हुए, जहां बच्चों को सुरक्षित ले जाया गया।
अभिभावकों की दहशत
वैंडी न्यूमैन नामक महिला ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी ने घटना के बाद काफी देर तक फोन नहीं उठाया। बाद में उसने किसी और का फोन लेकर बताया कि वह सुरक्षित है लेकिन बहुत डरी हुई है। न्यूमैन ने कहा कि हमें लगता था कि यहां हम सुरक्षित हैं, लेकिन कोई भी सुरक्षित नहीं है।
ये भी पढ़ें- तख्तापलट केस में बोल्सोनारो की रिहाई और सजा पर पेंच; दो के विरोध के बाद एक जज ने पक्ष में सुनाया फैसला
छात्रों का बचाव
घटना के बाद 18 छात्र पास के एक घर में शरण लेने पहुंचे। घर के मालिक डॉन सिगन ने बताया कि बच्चों ने दरवाजा खटखटाकर मदद मांगी। वे सभी डरे हुए थे। उनकी पत्नी एक रिटायर्ड नर्स हैं। उन्होंने बच्चों को संभाला और मानसिक आघात से उबारने की कोशिश की।
यह घटना उसी जेफरसन काउंटी में हुई, जहां 1999 में कोलंबाइन हाईस्कूल शूटिंग हुई थी। उस हमले में 14 लोगों की मौत हुई थी। यह नया मामला फिर से स्कूल सुरक्षा को लेकर बहस को गर्म कर सकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन