फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   close to Trump, founder of Turning Point US and hero of youth; Know about Charlie Kirk

Charlie Kirk: ट्रंप के करीबी, टर्निंग प्वाइंट US के संस्थापक और युवाओं के हीरो; जानिए चार्ली किर्क के बारे में

Thu, 11 Sep 2025 08:11 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 11 Sep 2025 08:11 AM IST
सार

चाली किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया। चार्ली किर्क राष्ट्रपति ट्रंप के काफी करीबी हैं। साथ ही उन्होंने टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की। इसके अलावा उनको अमेरिकी कंजरवेटिव युवाओं का हीरो माना जाता है।

विज्ञापन
close to Trump, founder of Turning Point US and hero of youth; Know about Charlie Kirk
चार्ली किर्क। - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

अमेरिका के यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार्ली किर्क राष्ट्रपति ट्रंप के काफी करीबी हैं। साथ ही उन्होंने टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की। इसके अलावा उनको अमेरिकी कंजरवेटिव युवाओं का हीरो माना जाता है। आइए जानते हैं कि कौन हैं चार्ली किर्क, कैसे ट्रंप के करीबी बने?
विज्ञापन


चार्ली किर्क को राष्ट्रपति ट्रंप के कट्टर दक्षिणपंथी रिपब्लिकन आंदोलन की युवा पीढ़ी का मुखर प्रवक्ता कहा जाता है। साल 2020 में जब ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे तो किर्क ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों का समर्थन किया था। साथ ही प्रवासियों और ट्रांसजेंडरों पर हमला बोला था। किर्क अमेरिकी विवि भाषण के दौरान उनके विचारों का विरोध करने वाले छात्रों से संवाद करते थे। 
विज्ञापन


टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना
चार्ली किर्क जब 18 साल के थे तो उन्होंने युवा आंदोलन टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की थी। यह रूढ़िवादियों का ऐसा समूह बन गया जिसने एक दशक में कई बार अपनी आवाज बुलंद की। इसी समूह के युवाओं ने छह जनवरी 2021 को वॉशिंगटन में एक रैली में भाग लिया था। जो बाद में कैपिटल पर भीड़ के आक्रमण में बदल गई। इसका लक्ष्य डेमोक्रेट जो बाइडन से ट्रंप की चुनावी हार के प्रमाणीकरण को रोकना था। इसके अलावा किर्क ने टर्निंग प्वाइंट एक्शन भी शुरू किया। इसे 2024 में घर-घर जाकर मतदाता अभियान चलाने का ट्रंप ने जिम्मा सौंपा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के बेटे के निजी सहायक भी रहे
मूल रूप से शिकागो के उपनगरीय इलाके से ताल्लुक रखने वाले किर्क ने विवि से स्नातक की उपाधि प्राप्त नहीं की थी। लेकिन किशोरावस्था से ही उन्होंने खुद को सक्रियता के लिए समर्पित कर दिया था। वे जल्द ही रिपब्लिकन हलकों में एक जाना-माना चेहरा बन गए और 2016 तक वे ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के निजी सहायक के रूप में काम कर रहे थे।

कई खुलासों से दुनियाभर को चौंकाया
किर्क का भाषण हर बार बेहद चौंकाने वाला होता था। उन्होंने कई बार श्रोताओं का अधूरे सच और षड़यंत्र से रूबरू कराया। सितंबर 2024 मे उन्होंने यह आरोप लगाया था कि हैती के अप्रवासी ओहायो में बिल्लियों और कुत्तों को खा रहे हैं। कुछ दिनों बाद ट्रंप ने डेमोक्रेट कमला हैरिस के साथ टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान इस दावे को दोहराया। मगर इसके लिए कभी कोई सबूत नहीं था। पिछले वर्ष एक साक्षात्कार में किर्क ने कहा था कि मैं कहता हूं कि हम सच्चाई फैलाते हैं।


कैसे हुई हत्या
चाली किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है। जब किर्क विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित बहस कार्यक्रम में दर्शकों से सवाल ले रहे थे। जैसे ही उन्होंने एक सवाल का जवाब दिया, दूर से चली गोली उनके गले में आ लगी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में किर्क को लहूलुहान होकर गिरते देखा गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उनकी हत्या पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दुख जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed