{"_id":"683e67b91ccd344602071181","slug":"colorado-attack-plan-was-postponed-for-daughter-s-high-school-the-suspect-was-planning-for-a-year-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Colorado Attack: बेटी के हाईस्कूल के लिए टाल दिया था हमले का प्लान, एक साल से योजना बना रहा था संदिग्ध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Colorado Attack: बेटी के हाईस्कूल के लिए टाल दिया था हमले का प्लान, एक साल से योजना बना रहा था संदिग्ध
Tue, 03 Jun 2025 08:41 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलोराडो (अमेरिका)

Published by: बशु जैन
Updated Tue, 03 Jun 2025 08:41 AM IST
सार
कोलोराडो में बोल्डर के पर्ल स्ट्रीट मॉल के बाहर इस्राइल समर्थक लोग गाजा में बंधक लोगों के लिए रैली निकाल रहे थे तो उन पर हमला किया गया था। हमले को एफबीआई ने आतंकी घटना मानते हुए मिस्र के नागरिक मोहम्मद साबरी सोलीमन को हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपी सोलीमन ने अहम खुलासे किए।
विज्ञापन
संदिग्ध हमलावर।
- फोटो : एक्स/@jammles9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कोलोराडो के पर्ल स्ट्रीट मॉल में हमला करने वाले संदिग्ध मोहम्मद साबिर सोलीमन ने पूछताछ में अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह एक साल से हमला करने की योजना बना रहा था। वह सभी यहूदी विरोधियों को मारना चाहता था। लेकिन उसने अपनी बेटी के हाईस्कूल के लिए हमले का प्लान टाल दिया था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने बंदूक की जगह मोलोटोव कॉकटेल (आग लगाने वाली बोतलें) का इस्तेमाल किया। क्योंकि वह अवैध रूप से अमेरिका में रहने के चलते हथियार नहीं खरीद सकता था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर बम बनाने का तरीका सीखा।
अमेरिका के कोलोराडो में बोल्डर के पर्ल स्ट्रीट मॉल के बाहर इस्राइल समर्थक लोग गाजा में बंधक लोगों के लिए रैली निकाल रहे थे तो उन पर हमला किया गया था। हमले को एफबीआई ने आतंकी घटना मानते हुए मिस्र के नागरिक मोहम्मद साबरी सोलीमन को हिरासत में लिया था। आरोपी ने हमले के बाद फलस्तीन की आजादी के नारे भी लगाए गए थे।
एफबीआई और पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सारे यहूदी विरोधियों को मारना चाहता था। इसलिए उसने एक साल पहले हमले का प्लान बनाया था, लेकिन बेटी के हाईस्कूल के लिए उसने योजना टाल दी थी। उसने हथियार रखने की अनुमति के लिए प्रशिक्षण भी लिया, लेकिन अवैध प्रवासी होने के चलते उसे अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया के जरिये बम बनाने का तरीका सीखा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भारतीय अमेरिकी छात्रा ने फलस्तीनियों के समर्थन में दिया भाषण, दीक्षांत समारोह में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध
कौन है मोहम्मद साबरी सोलीमन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद साबिर सोलीमन मिस्र का नागरिक है, जो वीजा पर अमेरिका पहुंचा था और उसके बाद से ही अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोलीमन पहली बार गैर अप्रवासी वीजा पर 27 अगस्त, 2022 को अमेरिका पहुंचा था। उसका वीजा 2 फरवरी, 2023 तक वैध था, लेकिन कथित रूप से वह वापस नहीं गया। 9 सितंबर, 2022 को, सोलीमन ने अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं में दावा दायर किया, जिसके बाद उसे 29 मार्च, 2023 तक अमेरिका में रहने की अनुमति मिल गई। वह कोलाराडो के स्प्रिंग्स में अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था।
माली बनकर पहुंचा था प्रदर्शनकारियों के करीब, कार से बरामद हुए मोलोटोव कॉकटेल
अफसरों ने बताया कि संदिग्ध सोलीमन प्रदर्शन कर रहे समूह के करीब माली बनकर पहुंचा था। उसने समूह के जितना संभव हो सके उतना करीब पहुंचने के लिए नारंगी बनियान के साथ माली जैसी पोशाक पहन रखी थी। उसकी कार से कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 16 अप्रयुक्त मोलोटोव कॉकटेल बरामद किए हैं। ये कांच की वाइन की बोतलों या जार से बने थे, जिनमें साफ तरल पदार्थ और लाल कपड़े लटक रहे थे। सोलीमन ने पूछताछ में बताया कि उसके पास कुद 18 मोलोटोव कॉकटेल थे। उसने केवल दो को ही प्रदर्शनकारियों पर फेंका। उसके पास एक बैकपैक स्प्रेयर में गैस थी, लेकिन इसे किसी पर नहीं बल्कि खुद पर छिड़का क्योंकि उसने मरने की योजना बनाई थी।
खुद भी आग की चपेट में आया
पुलिस ने हलफनामे में लिखा कि आरोपी ने अपनी पूरी योजना को अंजाम नहीं दिया क्योंकि वह डर गया था और उसने पहले कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाई थी। भीड़ पर दूसरा उपकरण फेंकते समय वह खुद भी आग की चपेट में आ गया। उसने पुलिस के आने से पहले अपनी शर्ट और बुलेटप्रूफ जैकेट उतार दी।
ये भी पढ़ें: कौन है कोलोराडो हमले का आरोपी मोहम्मद साबरी सोलीमन? जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हो रहा हंगामा
अवैध प्रवासियों का मुद्दा फिर उठा
कोलोराडो की घटना के बाद एक बार फिर अमेरिका में अवैध अप्रवासियों का मुद्दा गरमा गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का उदाहरण बताते हुए कहा कि हमें अपनी सीमाओं को सुरक्षित क्यों रखना चाहिए? अवैध, अमेरिकी विरोधी कट्टरपंथियों को अपनी मातृभूमि से क्यों बाहर निकालना चाहिए?
आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन के कार्यवाहक निदेशक टॉड लियोन्स ने कहा कि ऐसे लाखों लोग हैं, जिन्हें हम पिछले प्रशासन से ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, जिनकी उचित जांच नहीं की गई थी, लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति दे दी गई। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हमले के मद्देनजर सभी आतंकवादियों, उनके परिवार के सदस्यों और वीजा पर यहां मौजूद आतंकवादियों के समर्थकों को यह जान लेना चाहिए कि ट्रंप प्रशासन के तहत हम उन्हें ढूंढ लेंगे, आपका वीजा रद्द कर देंगे और आपको निर्वासित कर देंगे।