फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American student gave speech in support of Palestinians, banned from attending graduation ceremony

US: भारतीय अमेरिकी छात्रा ने फलस्तीनियों के समर्थन में दिया भाषण, दीक्षांत समारोह में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध

Mon, 02 Jun 2025 01:06 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: बशु जैन Updated Mon, 02 Jun 2025 01:06 PM IST
सार

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) की छात्रा ने दीक्षांत समारोह में गाजा में युद्ध की निंदा करने वाला और फलस्तीनियों के समर्थन में भाषण दिया था। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Indian American student gave speech in support of Palestinians, banned from attending graduation ceremony
US Flag - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में एक भारतीय अमेरिकी छात्रा को फलस्तीनियों के समर्थन में भाषण देने पर  प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ने गाजा में युद्ध की निंदा करने वाला भाषण देने के बाद छात्रा मेघा वेमुरी  को दीक्षांत समारोह (ग्रेजुएशन सेरेमनी) में शामिल होने से रोक दिया।एमआईटी की 2025 की कक्षा अध्यक्ष मेघा वेमुरी ने कहा कि भाषण के बाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ नेतृत्व ने उन्हें बताया कि उन्हें शुक्रवार के दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई है। कार्यक्रम समाप्त होने तक उन्हें परिसर में आने से रोक दिया गया है। स्कूल के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


स्कूल के प्रवक्ता ने कहा कि एमआईटी स्वतंत्र अभिव्यक्ति का समर्थन करता है, लेकिन अपने निर्णय पर कायम है, जो उस व्यक्ति के जानबूझकर और बार-बार समारोह के आयोजकों को गुमराह करने और मंच से विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के जवाब में लिया गया था। छात्रा को उसकी डिग्री मिल जाएगी। वेमुरी ने जो भाषण दिया उसमें वह अंश नहीं थे जो उसने समारोह से पहले कॉलेज को दिए थे।
विज्ञापन


गाउन पर फलस्तीन समर्थक चिह्न लगाकर दिया था भाषण
जॉर्जिया में पली-बढ़ी वेमुरी ने गुरुवार को कैम्ब्रिज विवि के मैसाचुसेट्स में वनएमआईटी के दीक्षांत समारोह में वक्ता के तौर पर भाषण दिया था। उन्होंने समारोह के गाउन के ऊपर फलस्तीन समर्थक चिह्न केफियेह लगाकर मंच पर प्रस्तुति दी थी। उन्होंने गाजा में युद्ध का विरोध करने के लिए अपने साथियों की प्रशंसा की तथा विश्वविद्यालय के इस्राइल के साथ संबंधों की आलोचना की थी। वेमुरी के पिता सरत ने बताया कि वह कम्प्यूटेशन एवं कॉग्निशन, भाषा विज्ञान में दोहरी डिग्री प्राप्त कर रही थी। अब उसे डिप्लोमा डाक से प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप के फैसलों पर चीन ने जताई नाराजगी, कहा- नए आर्थिक और व्यापारिक तनाव को भड़का रहा अमेरिका

परिवार ने दिया साथ
छात्रा मेघा वेमुरी ने कहा कि वह अपने परिवार के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने उसका साथ दिया। वह मंच पर न चल पाने से निराश नहीं हैं। मैं ऐसी संस्था के मंच पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं समझती जो इस नरसंहार में शामिल है। मैं इस बात से निराश हूं कि एमआईटी के अधिकारियों ने बिना किसी योग्यता या उचित प्रक्रिया के मुझे दंडित करने के लिए अपनी भूमिका का उल्लंघन किया। उन्होंने मुझे नीति के उल्लंघन का कोई संकेत भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एमआईटी का मुक्त भाषण का समर्थन केवल एक पाखंड है। 


सीएआईआर ने की निंदा
काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) ने छात्रा वेमुरी को समारोह में शामिल होने से प्रतिबंधित करने के विवि के फैसले की निंदा की है। सीएआईआर-मैसाचुसेट्स की कार्यकारी निदेशक ताहिरा अमातुल-वदूद ने कहा कि एमआईटी को अकादमिक स्वतंत्रता और अपने छात्रों की आवाज का सम्मान करना चाहिए, न कि उन लोगों को दंडित और डराना चाहिए जो नरसंहार के खिलाफ और फलस्तीनी मानवता के समर्थन में बोलते हैं।

ये भी पढ़ें: कैसे यूक्रेनी ड्रोन्स ने रूस में घुसकर मचाई तबाही, क्या है ऑपरेशन स्पाइडर वेब? जानें सबकुछ

अमेरिका में लगातार हो रहा विरोध
गाजा में युद्ध के बाद से अमेरिका भर के कॉलेज में विरोध हो रहा है। ट्रंप प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कॉलेज और विवि भी यहूदियों के विरोध पर कार्रवाई कर रहे हैं।  न्यूयॉर्क विवि ने हाल ही में एक छात्र का डिप्लोमा रोका, जिसने स्नातक भाषण देते हुए गाजा में नरसंहार की निंदा की थी। हार्वर्ड, कोलंबिया और देश भर के अन्य विवि के कई छात्रों को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed