{"_id":"5ebfb67e258c4e00052f1b56","slug":"colombia-created-bed-cum-coffin-for-coronavirus-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलंबिया ने कोरोना मरीजों के लिए बनाया ‘बेड कम कॉफिन’, बिस्तर और ताबूत का करेगा काम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोलंबिया ने कोरोना मरीजों के लिए बनाया ‘बेड कम कॉफिन’, बिस्तर और ताबूत का करेगा काम
Sat, 16 May 2020 03:21 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 16 May 2020 03:21 PM IST
सार
- कोलंबिया ने कोरोना मरीजों के लिए बनाया ‘बेड कम कॉफिन'
- मौत से पहले बिस्तर और मौत के बाद करेगा ताबूत का काम
- कंपनी ने निजी क्लीनिक की मदद से तैयार किया है ये बिस्तर
विज्ञापन
कोरोना मरीजों के लिए कोलंबिया ने तैयार किया अनोखा बिस्तर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और यूरोप के देशों में कोरोना की वजह से अस्पतालों में बिस्तरों की कमी सामने आ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से पीपीई किट और मरने वालों के लिए ताबूतों की किल्लत हो रही है। ऐसे में कोलंबिया की एक कंपनी ने कोरोना महामारी से जूझ रहे देशों के लिए ‘बेड कम कॉफिन’ बनाया है।
विज्ञापन
यह एक ऐसा बिस्तर है जो मरीज के मरने के बाद ताबूत का काम करेगा। कार्डबोर्ड से तैयार किए गए इस बिस्तर में चारों तरफ मेटल की रेलिंग बनाई गई है। इस बिस्तर पर मरीज के इलाज करने के दौरान अगर मौत हो जाए तो इसे मोड़कर ताबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, इक्वाडोर में अपने परिजनों की कोविड 19 से मौत होने के बाद कई लोग ताबूत की किल्लत से परेशान थे। वहीं, कई लोगों को अस्पतालों में मरीज को भर्ती करवाने के लिए बिस्तर तक नसीब नहीं हो सके। ऐसे में कंपनी ने 'टू इन वन' के आइडिया पर काम करते हुए इस बिस्तर का डिजाइन तैयार किया।
विज्ञापन
कंपनी के मैनेजर रोडोल्फ गोम्स ने बताया कि इस बिस्तर को बनाने के लिए मोटे कार्डबोर्ड और मेटल की रेलिंग का इस्तेमाल किया गया जिससे कि इसकी मजबूती पर कोई असर न पड़ सके। कार्डबोर्ड से बने इस बिस्तर पर 150 किलो वजन तक का मरीज आसानी से लेट सकता है।
कंपनी ने इस बिस्तर कीमत 85 डॉलर रखी है। अब कंपनी का इरादा इस बिस्तर को कोलंबिया के अस्पतालों में सप्लाई करने का है। देश में अब तक कोरोना वायरस के 9500 मामले सामने आ चुके हैं।
निजी क्लीनिक की मदद से तैयार किया बिस्तर
ताबूत वाला बिस्तर तैयार करने वाली कंपनी असल में एक विज्ञापन कंपनी है। लॉकडाउन की वजह से इस कंपनी को भारी नुकसान भुगतना पड़ा। ऐसे में एक निजी क्लीनिक की मदद से ये बिस्तर तैयार किया गया है। अब मरीज की मौत होने पर परिजनों को ताबूत का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा।
इस बिस्तर को खासतौर से गरीब लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कोरोना मौत के बाद मरीज को कार्डबोर्ड से बने ताबूत पर लिटाने से पहले डॉक्टरों ने शव को सील बैग में रखने की सलाह दी है ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण बाहर नहीं फैल सके।