फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coalition parties discuss on Many names for the post of caretaker PM in Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान में कार्यवाहक पीएम पद के लिए कई नामों पर हुई चर्चा, पूर्व प्रधानमंत्री रेस में सबसे आगे

Fri, 04 Aug 2023 05:59 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 05:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नौ अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की है और चुनाव न होने तक पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री कौन होगा अब इस पर चर्चा चल रही हैं। 

विज्ञापन
coalition parties discuss on Many names for the post of caretaker PM in Pakistan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में मौजूदा शहबाज सरकार का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसी के साथ पाकिस्तान में जल्द ही आम चुनाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नौ अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की है और चुनाव न होने तक पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री कौन होगा अब इस पर चर्चा चल रही हैं। 

विज्ञापन


इन नामों पर चर्चा की गई
गठबंधन सहयोगियों ने शुक्रवार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति पर चर्चा की और उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी और बलूचिस्तान के स्वतंत्र विधायक असलम भूतानी के नाम के सुझाव दिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी दलों के सदस्यों द्वारा आयोजित जूम बैठक में पूर्व वित्त मंत्री हाफिज शेख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पूर्व प्रधान सचिव फवाद हसन फवाद भी उन नामों में शामिल थे, जिन पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन


बैठक में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सूत्र ने कहा कि गठबंधन दलों ने आगे परामर्श और बैठकें जारी रखने का फैसला किया है। पीपीपी, जो सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रमुख सहयोगियों में से एक है, किसी भी राजनीतिक दल से कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुनने के विचार से असहमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम शहबाज ने नेशनल असेंबली भंग करने की घोषणा की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नौ अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की है। पाक मीडिया के मुताबिक, गुरुवार को संसद के सदस्यों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में संसदीय नेताओं से मुलाकात के बाद पीएम शहबाज ने यह निर्णय लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान देश के राजनीतिक हालात पर गहन चर्चा की गई। पीएम शहबाज शरीफ नकदी संकट से जूझ रहे देश में आम चुनाव के लिए मंच तैयार करने की सिफारिश करेंगे।


प्रधानमंत्री शहबाज ने आश्वासन दिया कि विपक्ष के साथ तीन दिनों के परामर्श के बाद वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री का नाम राष्ट्रपति को सौंपेंगे।  हालांकि, अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) हस्तक्षेप करेगा और प्रस्तावित नामों में से कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए एक उम्मीदवार को नामित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed