{"_id":"6784aec6e935aaed9c0c961b","slug":"coal-mine-collapses-second-time-in-week-in-balochistan-two-workers-killed-six-rescued-investigation-started-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलूचिस्तान में एक सप्ताह में दूसरी बार ढही कोयला खदान, दो श्रमिकों की मौत, छह बचाए गए; जांच शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बलूचिस्तान में एक सप्ताह में दूसरी बार ढही कोयला खदान, दो श्रमिकों की मौत, छह बचाए गए; जांच शुरू
Mon, 13 Jan 2025 11:42 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:42 AM IST
सार
रविवार को हरनाई जिले के खोस्त इलाके में एक कोयला खदान में दरारें आ गईं। खदान का एक हिस्सा धंस गया। इस वक्त खदान में आठ श्रमिक काम कर रहे थे। खदान ढहने के तुरंत बाद छह श्रमिकों को बचा लिया गया। जबकि दो श्रमिक अंदर फंसे रह गए। बाद में उनके शव बरामद किए गए।
विज्ञापन
कोयला खदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक अन्य कोयला खदान ढहने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि छह श्रमिकों को बचा लिया गया। इस इलाके में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार खदान ढहने की घटना हुई है।
विज्ञापन
रविवार को हरनाई जिले के खोस्त इलाके में एक कोयला खदान में दरारें आ गईं। खदान का एक हिस्सा धंस गया। इस वक्त खदान में आठ श्रमिक काम कर रहे थे। खदान ढहने के तुरंत बाद छह श्रमिकों को बचा लिया गया। जबकि दो श्रमिक अंदर फंसे रह गए। बाद में उनके शव बरामद किए गए। खान और खनिज विभाग ने खदान को बंद कर दिया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
संजदी में 11 श्रमिकों की हो चुकी मौत
नौ जनवरी को बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से लगभग 40 किलोमीटर दूर संजदी इलाके में कोयला खदान में विस्फोट हुआ था। विस्फोट से खदान ढह गई और उसमें 12 श्रमिक फंस गए थे। बाद में यहां से 11 श्रमिकों के शव बरामद किए गए थे। जबकि एक श्रमिक लापता है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया था कि खदान में मीथेन गैस के जमा होने से विस्फोट हुआ। प्रांत के खनन विभाग के प्रमुख अब्दुल्ला शावानी ने कहा कि खदान निजी तौर पर संचालित है और यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि विस्फोट क्यों हुआ और क्या खनन के लिए उचित नियमों का पालन किया गया या नहीं।
विज्ञापन
बलूचिस्तान की खदानों में होते रहते हैं हादसे
कोयला समृद्ध पश्चिमी बलूचिस्तान में कोयला खदान ढहने और श्रमिकों की मौत की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। पिछले साल मार्च में, हरनाई में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट में कम से कम 12 खनिक मारे गए थे। मई 2018 में, संजदी में दो कोयला खदानों के ढहने से 23 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए थे। साल 2011 में भी 43 श्रमिकों की मौत हो गई थी जब गैस विस्फोट के कारण बलूचिस्तान की कोयला खदान ढह गई थी।