{"_id":"5f52222d64265209f1499b28","slug":"climate-change-may-have-caused-the-decline-of-the-indus-valley-civilization-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन की वजह से हुआ होगा सिंधु घाटी सभ्यता का पतन: अध्ययन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जलवायु परिवर्तन की वजह से हुआ होगा सिंधु घाटी सभ्यता का पतन: अध्ययन
Fri, 04 Sep 2020 05:11 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 04 Sep 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
indus valley civilization
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक ने सिंधु घाटी को लेकर किए गए अध्ययन में नए खुलासे किए हैं। इस अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन की वजह से मानसून के स्वरूप में बदलाव प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के उदय और पतन का कारण हो सकता है। अध्ययन में उत्तर भारत के 5,700 वर्ष के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।
विज्ञापन
अमेरिका स्थित रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निशांत मलिक ने अपने विश्लेषण में उत्तर भारत में प्राचीन काल में जलवायु के स्वरूप का अध्ययन करने के लिए एक नई गणितीय पद्धति का उपयोग किया।
विज्ञापन
इसके बारे में ‘चाओस: एन इंटरडिसीप्लिनरी जर्नल ऑफ नॉनलिनियर साइंस’ में एक अनुसंधान रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसमें कहा गया है कि दक्षिण एशिया में गुफाओं में जमा खनिज निक्षेप में विशेष रासायनिक अवस्थाओं की मौजूदगी का पता लगाकर वैज्ञानिक क्षेत्र में पिछले 5,700 साल तक की मानसून की बारिश का रिकॉर्ड बना सके।
विज्ञापन
हालांकि मलिक ने कहा कि जलवायु को समझने के लिए विशिष्ट रूप से इस्तेमाल गणितीय पद्धतियों के साथ प्राचीन जलवायु का अध्ययन करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। मलिक ने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता का पतन क्यों हुआ, इस बारे में अब तक अनेक मान्यताएं हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अब तक किसी गणितीय प्रणाली से यह काम नहीं किया गया।